19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: धर्मगुरू ने सरकार को लिखा पत्र, बोले- हमारे आश्रमों को बना लें आइसोलेशन वार्ड

Highlights: -श्री परमधाम न्यास गौशाला सुकतीर्थ के संस्थापक क्रांति गुरु चंद्र मोहन महाराज ने पहल की है -उन्होंने अपने आश्रमों को कोरोना मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाने की मांग की है -धर्मगुरू ने जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है
less than 1 minute read
Google source verification
screenshot_from_2020-03-28_18-16-15.jpg

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस ने दुनिया भर में कोहराम मचा रखा है। इसके चलते हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए लॉकडाउन के बाद लोग अपने घरों में हैं और किसी भी तरह के संकट से निपटने के लिए सरकारे लगातार काम कर रही है। मुजफ्फरनगर की बात करें तो यहां दर्जनों होटलों में जिला प्रशासन द्वारा एक-एक फ्लोर को सैनिटाइज करके आइसोलेशन वार्ड के रूप में तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें : Lockdown में सब्जी, दूध का पैकेट या अन्य सामान खरीदने के बाद जरूर करें ये काम, पास नहीं फटकेगा Corona

इस कड़ी में जनपद मुजफ्फरनगर श्री परमधाम न्यास गौशाला सुकतीर्थ के संस्थापक क्रांति गुरु चंद्र मोहन महाराज ने आगे आकर राष्ट्रहित और जनहित में अपने मुजफ़्फरनगर के शुक्रतीर्थ स्थित गौशाला में बने कमरे व पंडाल, मेरठ के वलीदपुर स्थित आश्रम के पंडाल सहित बिजनौर व लक्षर स्थित आश्रम में बने पंडालों को कोविड 19 के शंकट रहने तक सरकार को देने के लिए जनपदों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया है।

यह भी पढ़ें: Lockdown के दौरान बंद रहेगा यह मेडिकल स्टोर, नियम का उल्लघंन करने पर की गई कार्यवाही

जिलाधिकारियों को लिखे पत्रों के माध्यम से उन्होंने सरकार को अवगत कराया है कि संकट की इस घड़ी में कोरोना वायरस के मरीजों को आश्रमों में आइसोलेशन वार्ड बनाकर भर्ती कर उनके इलाज में इस्तेमाल कर सकते हैं। परमधाम न्यास के अनुयाई कोरोना पीड़ित मरीजों की सेवा करने को भी तैयार है। इसके लिए भी अगर जरूरत पड़े तो उनके कार्यकर्ता भी आगे आकर काम करेंगे। राष्ट्रीय और जनहित में हम अगर किसी काम आ सकें तो उसके लिए हम तैयार हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग