
बागपत: कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन के बीच जनपद में ड्रग इंस्पेक्टर की तरफ से बड़ी कारवाई की गई। ड्रग विभाग ने एक मेडिकल स्टोर को सील किया है। यह लॉकडाउन की अवधि तक बंद रहेगा। साथ ही विभागीय टीम ने स्टोर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया हैं।
छपरौली थाना क्षेत्र की हर्ष मेडिकल स्टोर पर निर्धारित कीमत से अधिक पर मास्क बेचे जा रहे थे। इसकी वजह से लोग काफी परेशान थे। इसकी शिकायत लगातार जिला प्रशासन से कर रहे थे। शिकायत मिलने पर ड्रग विभाग के इंस्पेक्टर ने टीम के साथ मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इस दौरान एक अंजान व्यक्ति को स्टोर पर मास्क लेने भेजा गया।
आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने अधिक दाम मांगे। 16 रुपये मूल्य वाले मास्क को 50 रुपये में बेच रहा था। औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर व छपरौली थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। जिसके बाद मेडिकल स्टोर को लॉकडाउन तक सील कर दिया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित कीमत में ही मास्क व सेनेटाइजर की बिक्री की जा सकती है।
Updated on:
28 Mar 2020 06:01 pm
Published on:
28 Mar 2020 06:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
