26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई को दहलाने की धमकी: 34 मानव बम लगा दिए, 400 किलो RDX का होगा इस्तेमाल…धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार

मुंबई में गणेश उत्सव के बीच शहर को बम धमाकों से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद से ही तमाम सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

नोएडा

image

Krishna Rai

Sep 06, 2025

Mumbai Bomb Blast Threat: मुंबई को दहलाने की धमकी देने वाला आरोपी आखिरकार कुछ ही घंटो में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-79 से गिरफ्तार किए गए इस व्यक्ति की पहचान 51 वर्षीय अश्विनी कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के पाटलिपुत्र का रहने वाला है और पिछले कई वर्षों से नोएडा में ज्योतिषी का काम कर रहा था।

व्हाट्सएप पर भेजा धमकी भरा संदेश

मुंबई की ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया, जिसमें दावा किया गया कि शहर में 34 मानव बम लगाए गए हैं, और 14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में दाखिल हो चुके हैं। संदेश में यह भी लिखा था कि विस्फोट के लिए 400 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल होगा। यह सन्देश मिलते ही पुलिस सहित तमाम सुरक्षा एजेंसिया सक्रिय हो गईं। कुछ ही घंटो में मैसेज भेजने वाले को दबोचा गया। बताया जा रहा है है कि खुद को "लश्कर-ए-जिहादी" बताने वाले इस शख्स ने शहर में दहशत फैलाने की कोशिश की।

हाई अलर्ट पर मुंबई

यह धमकी गणेश विसर्जन से एक दिन पहले आई, जिससे मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। शहरभर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई। हर गतिविधि पर चौकस निगरानी की जा रही है।

दोस्त को फंसाने की थी साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि अश्विनी कुमार ने यह संदेश अपने ही दोस्त फिरोज को फंसाने के इरादे से भेजा था। लेकिन कुछ ही घंटों में साइबर ट्रैकिंग और जांच के जरिए आरोपी की पहचान कर ली गई और उसे नोएडा से धर दबोचा गया।

अब मुंबई ले जाया जाएगा

पुलिस ने आरोपी का फोन और सिम कार्ड जब्त कर लिया है। अश्विनी को नोएडा से मुंबई ले जाया जा रहा है, जहां उससे कड़ी पूछताछ होगी।