8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mustard Oil Rate Today (3rd June 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों का तेल हुआ बेहद सस्ता, जानें आज कितनी हुई गिरावट

Mustard oil Rate Today (3rd June 2022) : दुनिया भर में महंगाई रिकॉर्ड ताोड रही है। वहीं अपने देश में भी सरकार की राहत के बावजूद लोग महंगाई से त्रस्त हैं। हालांकि सरसों के तेल की बात करें तो आज बड़ी राहत मिली है। आज तीन जून काे यूपी में सरसों के तेल रेट महज 156 रुपये प्रति लीटर हैं।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Jun 03, 2022

mustard-oil-rate-today-in-uttar-pradesh-mustard-oil-price-today-in-up.jpg

Mustard oil Rate Today (3rd June 2022) : देशभर में महंगाई ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। ज्ञात हो कि सरकार ने हाल ही में पेट्रोल-डीजन के रेट घटाए थे, लेकिन उसके बावजूद हर चीज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। रसोई के सामान से लेकर हर वस्तु महंगी होती जा रही है। सरसों के तेल के रेट की बात करें तो यूपी के मुकाबले काफी महंग है। वहीं उत्तर प्रदेश में में सरसों का तेल अभी सस्ता है। आज 3 जून को उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल सिर्फ 156 रुपये प्रति लीटर पर खुुला है। जबकि एक दिन पहले ही यूपी में सरसों के तेल के भाव 161 रुपये प्रति लीटर थे। इस तरह अधिकतम 210 रुपये प्रति लीटर से अभी भी सरसों का तेल 54 रुपये लीटर कम है। वायदा बाजार के जानकारों का कहना है कि जल्द ही सरसों के तेल रेट इससे भी नीचे जाएंगे।

Mustard oil Rate Today (3rd June 2022) : उत्तर प्रदेश की जनता का महंगाई से बुरा हाल है। पेट्रोल-डीजल के भाव घटने के बावजूद महंगाई लगातार बढ़ रही है। रसोई का हर सामान महंगा हो गया है। सब्जियों से लेकर मसालों के दाम भी बढ़ चुके हैं। इस कारण गृहणियों का बजट खराब हो चला है। हालांकि इसके बाद भी उत्तर प्रदेेश में अभी सरसों के तेल में राहत है। आज तीन जून को यूपी में सरसों के तेल का भाव महज 156 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है। बाजार के विशेषज्ञों का दावा है कि जल्द ही यूपी में सरसों का न्यूनतम स्तर पर पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें- जून के पहले दिन सरसों का तेल हुआ धड़ाम, जानें आज के भाव

यूपी के वायदा बाजार में आज तीन जून को एक बार फिर सरसों का तेल अधिकतम लगातार चौथे दिन कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर है। जबकि इससे पहले 30 मई को सरसों का तेल हमीरपुर में 169 रुपये प्रति लीटर था। वहीं इससे एक दिन पहले सरसों का तेल 29 मई को कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 28 मई को सरसों का तेल फैजाबाद में 174 रुपये, 27 मई को कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर, 26 मई को फैजाबाद में 174 रुपये, 25 मई को अंबेडकर नगर में 175 रुपये पर दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें- आज यहां सबसे सस्ता मिल रहा सरसों का तेल, तुरंत चेक करें रेट लिस्ट

यूपी के वायदा बाजार में आज तीन जून को सरसों का तेल न्यूनतम हाथरस में 143 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि एक दिन पहले हाथरस में ही 142 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था। एक दिन पहले महीने के पहले दिन 1 जून को सरसों का तेल न्यूनतम एटा में महज 140 रुपये प्रति लीटर था। वहींं उससे पहले 28 और 29 मई को सरसों का तेल अलीगढ़ में 145 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 27 मई को अलीगढ़ में ही 144 रुपये, उससे पहले हाथरस में 142 रुपये और उससे पूर्व शाहजहांपुर में 149 रुपये प्रति लीटर था।