
Mustard Oil Rate Today (4th June 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : आज फिर सस्ता हुआ सरसों का तेल।
Mustard oil Rate Today (4th June 2022) : भारतीयों को महंगाई से हाल बेहाल है। सरकार की तरफ से हाल ही में पेट्रोल-डीजन के भाव में दी गई राहत भी अब नाकाफी साबित हो रही है। रसोई के सामान से लेकर हर एक चीज के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं सरसों के तेल के भाव की बात करें तो आज भी यूपी के मुकाबले अन्य राज्यों में काफी महंगा है। जबकि उत्तर प्रदेश में में सरसों के तेल के रेट में फिलहाल राहत है। आज 4 जून को यूपी में चार रुपये की बढ़ोतरी के बावजूद सरसों का तेल 156 रुपये प्रति लीटर है। अगर अधिकतम रेट की बात करें तो पिछले दिनों यूपी में ही सरसों का तेल 210 रुपये तक पहुंच गया था। उसके मुकाबले अभी भी सरसों का तेल प्रति लीटर 50 रुपये कम है।
Mustard oil Rate Today (4th June 2022) : यूपी की जनता का भी अन्य राज्यों की तरह महंगाई से हाल बेहाल है। पेट्रोल-डीजल के रेट नीचे आने के बावजूद महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। रसोई के सामान के साथ हर वस्तु के रेट काफी बढ़े हुए हैं। जेब पर अतिरिक्त भार पड़ने के कारण लोगों के घर का बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है। हालांकि उत्तर प्रदेेश में अभी भी सरसों का तेल आज चार जून को 156 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। बाजार केजानकारों का कहना है कि जल्द ही सरसों का तेल यूपी में न्यूनतम स्तर तक जाएगा।
उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में में चार जून को भी एक बार फिर सरसों का तेल लगातार पांचवें दिन अधिकतम कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि इससे पहले 30 मई को सरसों का तेल हमीरपुर में 169 रुपये प्रति लीटर था। वहीं इससे एक दिन पहले सरसों का तेल 29 मई को कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 28 मई को सरसों का तेल फैजाबाद में 174 रुपये, 27 मई को कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर, 26 मई को फैजाबाद में 174 रुपये, 25 मई को अंबेडकर नगर में 175 रुपये पर दर्ज किया गया था।
उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन बाजार में आज आज भी न्यूनतम सरसों का तेल हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि एक दिन पहले हाथरस में ही 143 रुपये प्रति लीटर था। वहीं उससे पहले 2 जून को हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर था। इससे एक दिन पहले यानी महीने के पहले दिन 1 जून को सरसों का तेल एटा में महज 140 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था। इसी तरह 28 और 29 मई को अलीगढ़ में 145 रुपये, 27 मई को अलीगढ़ में ही 144 रुपये और उससे पहले हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था।
Published on:
04 Jun 2022 10:11 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
