
Mustard Oil Rate Today (22nd July 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों का तेल पहुंचा उच्चतम स्तर पर।
Mustard oil Rate Today (22nd July 2022) : देशभर में लगातार महंगाई चरम पर पहुंच रही है। रसोई गैस से लेकर रसोई का सामान भी महंगा होता जा रहा है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने खाद्य पदार्थों पर जीएसटी बढ़ाकर लोगों की कमर तोड़ने का कार्य किया है। इसके साथ ही अन्य राज्यों की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी सरसों के तेल के रेट बढ़ने शुरू हो गए हैं। यूपी के वायदा बाजार में आज 22 जुलाई को सरसों के तेल का भाव महीने के सर्वाधिक स्तर 160 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंचा है। हालांकि सरसों का तेल पिछले साल के मुकाबले आज 50 रुपये प्रति लीटर कम है, क्योंकि दिसंबर 2021 में 210 प्रति लीटर थे। बाजार विशेषज्ञों का दावा है कि जल्द ही सरसों के तेल का भाव और ऊपर जाएगा।
Mustard oil Rate Today (22nd July 2022) : यूपी वायदा बाजार में अन्य राज्यों की तुलना में सरसों का तेल अभी भी काफी नीचे है। खाद्य पदार्थों की कीमतों पर जीएसटी लगने से महंगाई अब लोगों की जेब पर भारी पड़ने लगी है। जबकि पेट्रोलियम पदार्थों के रेट बढ़ने के कारण माल भाड़ा बढ़ने से हर सामान के रेट काफी बढ़ चुके हैं। इसी कारण उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल आज 22 जुलाई 2022 को 160 रुपये प्रति लीटर है। तेल तिलहन बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में सरसों का तेल और भी महंगा हो सकता है।
यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज 22 जुलाई को भी पिछले चार दिन से सरसों के तेल के सबसे कम रेट अलीगढ़ में 143 रुपये प्रति लीटर हैं। जबकि 18 जुलाई को सरसों के तेल का रेट हमीरपुर में 164 रुपये प्रति लीटर था। इससे एक दिन पहले 17 जुलाई को लगातार छठे दिन 12 जुलाई से सरसों का तेल कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर था। वहीं उससे पहले ही 11 जुलाई को सरसों के तेल के भाव हमीरपुर में 164 रुपये प्रति लीटर थे। 10 जुलाई को सरसों के तेल के अधिकतम रेट कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर थे।
यह भी पढ़ें - सरसों के तेल के भाव हुए स्थिर, आज ही करें खरीदारी
यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज लगातार चौथे दिन 22 जुलाई को सरसों के तेल का भाव सर्वाधिक कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर है। उससे पहले 18 जुलाई को सरसों का तेल शाहजहांपुर में 150 रुपये प्रति लीटर था। जबकि एक दिन पहले 17 जुलाई को अलीगढ़ में महज 142 रुपये प्रति लीटर थे। उससे पहले लगातार तीन दिन 14, 15 और 16 जुलाई को हाथरस में 143 रुपये प्रति लीटर थे। जबकि 13 जुलाई को हाथरस में ही सबसे कम 142 रुपये प्रति लीटर थे।
Published on:
22 Jul 2022 08:39 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
