
Mustard Oil Rate Today (23rd July 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों का तेल हुआ सस्ता, चेक करें आज के भाव।
Mustard oil Rate Today (23rd July 2022) : देेशभर में महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ रखे हैं। जून में बेतहाशा बढ़ी महंगाई के चलते मध्यम और निम्न वर्ग की कमर पूरी तरह से टूट चुकी है। ये हाल जब है, तब पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ातरी दर्ज नहीं की गई। हालांकि खाद्य पदार्थों पर केंद्र सरकार ने जीएसटी बढ़ाकर लोगों पर अतिरिक्त बोझ जरूर डाल दिया है। आज 23 जुलाई को उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल के भाव महज 157 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि कुछ महीने पहले ही सरसों का तेल 210 रुपये तक पहुंच गए थे। वायदा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि सरसों के तेल में नरमी का दौर कुछ दिन के लिए है। जल्द ही मानसून और अन्य कारणों से सरसों के तेल की खपत के साथ ही रेट में भी बढ़ोतरी होगी।
Mustard oil Rate Today (23rd July 2022) : देशभर के वायदा बाजारों में सरसों के तेल के रेट फिलहाल 190 रुपये प्रति लीटर के आसपास दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश में राहत है। उत्तर प्रदेश में इस समय सरसों के तेल के रेट अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम हैं। आज 23 जुलाई को यूपी में सरसों के तेल के रेट 157 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि मानसून ने दस्तक दे दी है। इसलिए अब सरसों के तेल की खपत भी बढ़ेगी तो दाम भी बढ़ेंगे।
यह भी पढ़ें - सरसों का तेल पहुंचा उच्चतम स्तर पर, जानें आज के भाव
तेल तिलहन बाजार में आज 23 जुलाई को सरसों के तेल के रेट न्यूनतम अलीगढ़ में 144 रुपये हैं। जबकि इससे पहले चार दिन तक सरसों के तेल अलीगढ़ में ही 143 रुपये प्रति लीटर था। उससे पहले 18 जुलाई को सरसों के तेल का रेट हमीरपुर में 164 रुपये प्रति लीटर था। 17 जुलाई को लगातार छठे दिन 12 जुलाई से सरसों का तेल कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर था। वहीं उससे पहले ही 11 जुलाई को सरसों के तेल के भाव हमीरपुर में 164 रुपये प्रति लीटर थे।
यह भी पढ़ें - सरसों के तेल के भाव हुए स्थिर, आज ही करें खरीदारी
यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज लगातार पांचवें दिन 23 जुलाई को सरसों के तेल का भाव सर्वाधिक कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर है। उससे पहले 18 जुलाई को सरसों का तेल शाहजहांपुर में 150 रुपये प्रति लीटर था। जबकि एक दिन पहले 17 जुलाई को अलीगढ़ में महज 142 रुपये प्रति लीटर थे। उससे पहले लगातार तीन दिन 14, 15 और 16 जुलाई को हाथरस में 143 रुपये प्रति लीटर थे। जबकि 13 जुलाई को हाथरस में ही सबसे कम 142 रुपये प्रति लीटर थे।
Published on:
23 Jul 2022 08:47 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
