9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mustard Oil Rate Today (25th July 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों का तेल नीचे आने के बाद स्थिर

Mustard oil Rate Today (25th July 2022) : देशभर में महंगाई के कारण लोगों का हाल बेहाल है। खाद्य पदार्थों के साथ हर वस्तु महंगी होती जा रही है। इसके बावजूद सरकार ने लोगों पर जीएसटी का भार बढ़ा दिया है। हालांकि आज 25 जुलाई को यूपी में एक बार फिर सरसों का तेल 157 रुपये है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Jul 25, 2022

mustard-oil-rate-today-in-uttar-pradesh-mustard-oil-price-today-in-uttar-pradesh.jpg

Mustard oil Rate Today (25th July 2022) : देेशभर में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। खाद्य पदार्थों में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण मध्यम और निम्न वर्ग की कमर टूट चुकी है। ये हाल जब है, तब पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर हैं। हालांकि खाद्य पदार्थों पर केंद्र सरकार ने जीएसटी पांच फीसदी बढ़ाकर लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। इसके बाद भी आज 25 जुलाई को यूपी में सरसों के तेल के भाव महज 157 रुपये है। जबकि कुछ माह पहले सरसों का तेल 210 रुपये तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। वायदा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि सरसों के तेल में नरमी का दौर कुछ दिन के लिए है। जल्द ही मानसून और अन्य कारणों से सरसों के तेल की खपत के साथ ही रेट में भी बढ़ोतरी होगी।

Mustard oil Rate Today (25th July 2022) : देशभर के तेल तिलहन बाजार में महंगाई रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसी वजह से सरसों का तेल विभिन्न राज्यों में 190 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है। हालांकि उत्तर प्रदेश में फिलहाल राहत है। यूपी में इस समय सरसों के तेल के भाव अन्य राज्यों की तुलना में काफी नीचे हैं। आज 25 जुलाई को उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल के भाव महज 157 रुपये प्रति लीटर हैं। बाजार के विशेषज्ञों का दावा है कि मानसून आने के बाद भी सरसों के तेल रेट कम है। आगामी दिनों मे रेट बढ़ने तय हैं।

यह भी पढ़ें - सरसों का तेल हुआ सस्ता, फटाफट चेक करें आज के भाव

यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज 25 जुलाई को सरसों का तेल सबसे कम एटा जिले में 143 रुपये प्रति लीटर है। जबकि एक दिन पहले 24 जुलाई को सरसों के तेल के हाथरस में 143 रुपये प्रति लीटर था। उससे पहले 23 जुलाई को सरसों के तेल के रेट अलीगढ़ में 144 रुपये थे। इससे पहले चार दिन तक सरसों का तेल अलीगढ़ में ही 143 रुपये प्रति लीटर था। वहीं 18 जुलाई को सरसों के तेल का रेट हमीरपुर में 164 रुपये प्रति लीटर था।

यह भी पढ़ें - सरसों का तेल बड़ी गिरावट के बाद हुआ स्थिर, जानिए आज के भाव

यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज 25 जुलाई को सरसों का तेल अधिकतम गाजियाबाद में महज 161 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि इससे पहले लगातार छह दिन सरसों के तेल का भाव सर्वाधिक कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर था। उससे पहले 18 जुलाई को सरसों का तेल शाहजहांपुर में 150 रुपये प्रति लीटर था। जबकि एक दिन पहले 17 जुलाई को अलीगढ़ में महज 142 रुपये प्रति लीटर थे। उससे पहले लगातार तीन दिन 14, 15 और 16 जुलाई को हाथरस में 143 रुपये प्रति लीटर थे।