
Mustard Oil Rate Today (27th July 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों का तेल आसमान से हुआ धड़ाम।
Mustard oil Rate Today (27th July 2022) : दुनियाभर में महंगाई ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है। वहीं भारतीय बाजार भी इससे अछूते नहीं हैं। रसोई गैस के साथ खाद्य पदार्थों में बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस कारण मध्यम वर्ग से लेकर निम्न वर्ग आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ये हाल पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर होने के बावजूद है। ज्ञात हो कि हाल ही में सरकार ने खाद्य पदार्थों पर जीएसटी पांच फीसदी लगाकर लोगों की जेब पर बोझ डाल दिया है। इसके बाद भी सरसों के तेल में गिरावट देखने को मिल रही है। आज 27 जुलाई को यूपी में सरसों के तेल का रेट महज 154 रुपये प्रति लीटर है। जबकि कुछ माह पहले ही यूपी में सरसों का तेल 210 रुपये तक जा पहुंचा था।
Mustard oil Rate Today (27th July 2022) : देशभर के वायदा बाजार में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कारण भारतीय बाजारों में सरसों का तेल विभिन्न राज्यों में 180 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंचा है। हालांकि यूपी में अभी राहत है। यूपी में इस समय सरसों के तेल अन्य राज्यों की तुलना में काफी सस्ता है।। आज 27 जुलाई को उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल सिर्फ 154 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है। जबकि वायदा बाजार के विशेषज्ञ मानसून के दौरान रेट बढ़ने की आशंका व्यक्त कर रहे थे। हालांकि वे अभी भी रेट बढ़ने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं।
यूपी के वायदा बाजार में आज सबसे कम सरसों के तेल के भाव हाथरस में 143 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले 26 जुलाई को सरसों का तेल अलीगढ़ में 144 रुपये प्रति लीटर था। उससे पहले 25 जुलाई को एटा जिले में 143 रुपये प्रति लीटर था। उससे पहले 24 जुलाई को सरसों के तेल के हाथरस में 143 रुपये प्रति लीटर था। उससे पहले 23 जुलाई को सरसों के तेल के रेट अलीगढ़ में 144 रुपये थे। इससे पहले चार दिन तक सरसों का तेल अलीगढ़ में ही 143 रुपये प्रति लीटर था।
यूपी में आज सरसों का तेल सर्वाधिक कानपुर में लगातार दूसरे दिन 27 जुलाई को 180 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि उससे पहले गाजियाबाद में सरसों के तेल का रेट 25 जुलाई को 161 रुपये प्रति लीटर था। वहीं इससे पहले लगातार छह दिन सरसों के तेल का भाव सर्वाधिक भाव कानपुर में ही 180 रुपये था। 18 जुलाई को सरसों का तेल शाहजहांपुर में 150 रुपये प्रति लीटर था तो 17 जुलाई को अलीगढ़ में महज 142 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 14, 15 और 16 जुलाई को हाथरस में 143 रुपये था।
Published on:
27 Jul 2022 08:40 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
