
Mustard Oil Rate Today (31st July 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : महीने के अंतिम सरसों के तेल में तगड़ी गिरावट।
Mustard oil Rate Today (31st July 2022) : महंगाई के कारण लोगों को घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। भारतीय बाजार में हर चीज के रेट बढ़ते जा रहे हैं। रसोई गैस से लेकर खाद्य पदार्थों के भावों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी के चलते निम्न वर्ग के साथ मध्यम का बुरा हाल है। ये हाल पेट्रोलियम पदार्थों के रेट स्थिर होने के बाद हैं। ज्ञात हो कि सरकार की ओर से खाद्य पदार्थों पर जीएसटी पांच फीसदी लगाकर लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाला था। इसके बावजूद यूपी में सरसों के तेल में लगातार गिरावट का दौर जारी है। आज महीने के अंतिम दिन 31 जुलाई को सरसों के तेल का रेट महज 157 रुपये प्रति लीटर है। जबकि कुछ महीने पहले ही सरसों का तेल 210 रुपये तक जा पहुंचा था।
Mustard oil Rate Today (31st July 2022) : देशभर के वायदा बाजार में लगातार महंगाई का तड़का लगने से लोंगों का हाल बेहाल होता जा रहा है। इसी कारण भारतीय बाजारों में सरसों के तेल के रेट विभिन्न राज्यों में 190 रुपये तक पहुंच चुके हैं। हालांकि इसके बाद भी यूपी में राहत है। यूपी में फिलहाल सरसों का तेल अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है। आज महीने के अंतिम दिन 31 जुलाई को यूपी में सरसों के तेल का भाव महज 157 रुपये प्रति लीटर है। जबकि तेल तिलहन बाजार के विशेषज्ञ मानसून के दौरान रेट बढ़ने की आशंका जता रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन बाजार में आज 31 जुलाई को सबसे कम सरसों के तेल के रेट हाथरस में 143 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं, जबकि उससे पहले लगातार तीन दिन हाथरस में ही 143 रुपये प्रति लीटर थे। उससे पहले 26 जुलाई को सरसों का तेल अलीगढ़ में 144 रुपये प्रति लीटर तो 25 जुलाई को एटा जिले में 143 रुपये प्रति लीटर था। वहीं 24 जुलाई को सरसों के तेल के हाथरस में 143 रुपये, 23 जुलाई को अलीगढ़ में 144 रुपये था। इसी तरह उससे पहले चार दिन तक अलीगढ़ में ही 143 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था।
उत्तर प्रदेश में आज सर्वाधिक सरसों के तेल के रेट कानपुर में लगातार छठे दिन दिन 31 जुलाई को 180 रुपये प्रति लीटर हैं। जबकि उससे पहले गाजियाबाद में सरसों के तेल का रेट 25 जुलाई को 161 रुपये प्रति लीटर था। वहीं इससे पहले लगातार छह दिन सरसों के तेल का भाव सर्वाधिक भाव कानपुर में ही 180 रुपये था। 18 जुलाई को सरसों का तेल शाहजहांपुर में 150 रुपये प्रति लीटर था तो 17 जुलाई को अलीगढ़ में महज 142 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 14, 15 और 16 जुलाई को हाथरस में 143 रुपये था।
Published on:
31 Jul 2022 08:40 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
