12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mustard Oil Rate Today (24th August 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों का तेल आसमान से हुआ धड़ाम, फटाफट चेक करें आज के भाव

Mustard oil Rate Today (24th August 2022) : पेट्रोल-डीजल के चलते माल भाड़ा महंगा होने से देशभर में सरसों के तेल के भाव में भी तेजी देखने को मिली है। जबकि यूपी में सरसों का तेल आसमान से सीधा जमीन पर आ गया है। आज 24 अगस्त को यूपी में सरसों का तेल 157 रुपये पर खुला है, जबकि पिछले चार दिन 181 रुपये था।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Aug 24, 2022

mustard-oil-rate-today-in-uttar-pradesh-mustard-oil-price-today-in-up.jpg

Mustard Oil Rate Today (24th August 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों का तेल आसमान से हुआ धड़ाम।

Mustard oil Rate Today (24th August 2022) : देशभर में लगातार बढ़ती महंगाई ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा रखी हैं। विपक्ष के लगातार आवाज उठाने के बाद भी सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। यह हाल तब है, जब क्रूड आयल के दाम घट गए हैं, लेकिन फिर पेट्रोल डीजल अभी महंगे हैं। इसी कारण बाजारों में हर वस्तु महंगी हो रही है। पेट्रोल-डीजल के चलते माल भाड़ा महंगा होने से देशभर में सरसों के तेल के भाव में भी तेजी देखने को मिली है। जबकि यूपी में सरसों का तेल आसमान से सीधा जमीन पर आ गया है। आज 24 अगस्त को यूपी में सरसों का तेल 157 रुपये पर खुला है, जबकि पिछले चार दिन 181 रुपये था।

Mustard oil Rate Today (24th August 2022) : देश के वायदा बाजारों में लगातार महंगाई का तड़का लग रहा है। इसके चलते आम लोग बेहद परेशान हैं। यही कारण है कि बाजारों में सरसों के तेल के रेट विभिन्न राज्यों कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश में राहत है। यूपी में सरसों के तेल में अन्य राज्यों की तरह तेजी देखने को मिल है। आज 24 अगस्त को यूपी में सरसों का तेल महज 157 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। विशेषज्ञों का दावा है कि आने वाले समय में और भी गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें - सरसों के तेल में स्थिरता बरकरार, जानें आज के ताजा भाव

यूपी के वायदा बाजार में आज 24 अगस्त को सरसों के तेल के न्यूनतम रेट हाथरस में 143 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। इससे पहले लगातार तीन दिन हमीरपुर में 162 रुपये प्रति लीटर थे। जबकि इससे पहले दो दिन सरसों का तेल सबसे कम औरैया में 140 रुपये प्रति लीटर था। उससे एक दिन पहले 17 अगस्त को हाथरस में न्यूनतम सरसों के तेल के रेट 142 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं इससे पहले 16 अगस्त को हाथरस में ही 142 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे। इसी तरह 15 अगस्त को हाथरस में ही 141 रुपये प्रति लीटर थे।

यह भी पढ़ें - सरसों के तेल के भाव सातवें आसमान पर, जानें आज के ताजा भाव

उत्तर प्रदेश के बाजार में सरसों के तेल के सर्वाधिक भाव आज 24 अगस्त को भी कानपुर में ही लगातार 17वें दिन 180 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि इससे पहले सरसों के तेल के सबसे ज्यादा रेट 7 अगस्त को हमीरपुर में 162 रुपये तक पहुंच गए थे। वहीं 6 अगस्त को कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 5 अगस्त को सरसों का तेल सर्वाधिक कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर था।