13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mustard Oil Rate Today (11th September 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : आसमान से जमीन पर पहुंचा सरसों का तेल, जानें आज के भाव

Mustard oil Rate Today (11th September 2022) : देशभर में लगातार बढ़ती महंगाई से जनता का हाल बेहाल है। वहीं विभिन्न राज्यों में सरसों के तेल रेट भी लगातार बढ़ रहे हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में अभी राहत है। आज यूपी में 11 सितंबर को सरसों का तेल महज 156 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Sep 11, 2022

photo_5797380473306066505_y.jpg

Mustard Oil Rate Today (11th September 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : आसमान से जमीन पर पहुंचे सरसों के तेल के भाव।

Mustard oil Rate Today (11th September 2022) : देश की जनता पर बढ़ती महंगाई के कारण अधिक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लोगों के घर का बजट बिगड़ता जा रहा है। जनता सरकार की तरफ उम्मीदों भरी नजरों से टकटकी लगाकर देख रही है, सरकार है कि सुनने को तैयार ही नहीं है। पेट्रोलियम पदार्थों के कारण हर वस्तु बाजार में महंगी मिल रही है। वहीं सरसों के तेल की बात करें तो विभिन्न राज्यों में सरसों का तेल भी नई ऊंचाइयों पर हैं। जबकि यूपी में सरसों के तेल में फिलहाल राहत है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में भी सरसों का तेल का भाव 181 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था। वहीं आज यानी 11 सितंबर को उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल का भाव महज 156 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि लिवाली के लिए यह उचित समय है।

Mustard oil Rate Today (11th September 2022) : महंगाई से पूरा देश त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल से लेकर गैस के साथ सभी घरेलू सामान पर महंगाई की मार पड़ रही है। इस कारण आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वहीं विभिन्न राज्यों के बाजारों में सरसों के तेल का भाव भी सातवें आसमान पर है। जबकि अभी यूपी में राहत है। उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल रेट अन्य प्रदेशों के तुलना अब काफी नीचे आ गए हैं। आज 11 सितंबर को यूपी में सरसों के तेल के रेट महज 156 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़ें - सरसों के तेल में फिर तगड़ी गिरावट, फटाफट चेक करें आज के रेट

उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में आज 11 सितंबर का सरसों के तेल के सबसे कम भाव एटा में ही लगातार तीसरे दिन महज 143 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि उससे पहले 8 सितंबर को हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 7 सितंबर को अलीगढ़ में महज 140 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे। इसी तरह 6 सितंबर को अलीगढ़ में ही 143 रुपये प्रति लीटर थे।

यह भी पढ़ें - सरसों के तेल के रेट बढ़ने के आसार, खरीदारी का आज सुनहरा मौका

उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन बाजार में सरसों के तेल के अधिकतम रेट की बात करें तो आज 11 सितंबर को कानपुर में लगातार 13वें दिन 180 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि उससे पहले सरसों का तेल 29 अगस्त को हमीरपुर में महज 162 रुपये प्रति लीटर था। वहीं उससे पहले कानपुर में लगातार 21 दिन 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट 7 अगस्त को हमीरपुर में 162 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।