12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mustard Oil Rate Today (13th September 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों का तेल पहुंचा निचले स्तर पर, जानें आज के ताजा भाव

Mustard oil Rate Today (13th September 2022) : देशभर लगातार बढ़ती महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। वहीं, विभिन्न राज्यों में सरसों का तेल भी महंगा है। हालांकि यूपी में जबरदस्त गिरावट हो रही है। आज उत्तर प्रदेश में 13 सितंबर सोमवार को सरसों का तेल 156 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Sep 13, 2022

musterd-oil.jpg

Mustard oil Rate Today (13th September 2022) : देश में लगातार बढ़ती महंगाई के कारण लोग परेशान हैं। लोगों का बजट बिगड़ता जा रहा है। जनता सरकार की तरफ उम्मीदों भरी नजरों से टकटकी लगाकर देख रही है, सरकार है कि सुनने को तैयार ही नहीं है। पेट्रोलियम पदार्थों के कारण हर वस्तु बाजार में महंगी मिल रही है। वहीं सरसों के तेल की बात करें तो विभिन्न राज्यों में सरसों का तेल भी नई ऊंचाइयों पर हैं। जबकि यूपी में सरसों के तेल में फिलहाल राहत है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में भी सरसों का तेल का भाव 181 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था। वहीं आज 13 सितंबर सोमवार को उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल का भाव 156 रुपये प्रति लीटर है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह खरीदी का उचित समय है।

Mustard oil Rate Today (13th September 2022) : महंगाई से देश की जनता का हाल बुरा है। पेट्रोल-डीजल से लेकर गैस के साथ सभी घरेलू सामान पर महंगाई की मार पड़ रही है। इस कारण आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वहीं विभिन्न राज्यों के बाजारों में सरसों के तेल का भाव भी सातवें आसमान पर है। जबकि अभी यूपी में राहत है। उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल रेट अन्य प्रदेशों के तुलना अब काफी नीचे आ गए हैं। आज 13 सितंबर को उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल के रेट महज 156 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़ें -आसमान से जमीन पर पहुंचे सरसों के तेल के भाव, तुरंत चेक करें आज रेट

यूपी के वायदा बाजार में आज 13 सितंबर को सरसों के तेल के न्यूनतम भाव 143 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। वहीं उससे पहले लगातार चार दिन सरसों के तेल के सबसे कम एटा में 143 रुपये प्रति लीटर था। उससे पहले 8 सितंबर को हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर था। 7 सितंबर को अलीगढ़ में महज 140 रुपये प्रति लीटर था।

यह भी पढ़ें - सरसों के तेल में जबरदस्त गिरावट, आज खरीदारी पर होगी बड़ी बचत

तेल तिलहन बाजार में सरसों के तेल के अधिकतम रेट आज 13 सितंबर को भी कानपुर में लगातार 15वें दिन 180 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि उससे पहले सरसों का तेल 29 अगस्त को हमीरपुर में महज 162 रुपये प्रति लीटर था। वहीं उससे पहले कानपुर में लगातार 21 दिन 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट 7 अगस्त को हमीरपुर में 162 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।