
Mustard oil Rate Today (9th October 2022) : देशभर में थोक महंगाई दर कम होने के बावजूद खुदरा बाजार में हर वस्तु महंगी है। कयास लगाए जा रहे थे कि थोक महंगाई दर कम होने का असर बाजार पर भी दिखेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। त्योहार के सीजन में हर सामान महंगा मिल रहा है। वहीं, सरसों के तेल की बात करें तो विभिन्न राज्यों में तेल के भाव में आज भी तेजी बरकरार है। हालांकि यूपी में सरसों के तेल में बड़ी राहत मिली है। यूपी में पिछले महीने सरसों का तेल 181 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंच गया था। इसी बीच आज सरसों का तेल में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज 9 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल महज 143 रुपये प्रति लीटर हैं।
Mustard oil Rate Today (9th October 2022) : देशभर में लंबे समय से पेट्रोलियम पदार्थ के रेट स्थिर हैं, लेकिन इसके बावजूद घरेलू सामान के दाम बढ़ रहे हैं। इस कारण आम लोगों की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। विभिन्न राज्यों के बाजारों में सरसों के तेल का भाव भी सातवें आसमान पर हैं। जबकि यूपी में उलटफेर के बाद मंदी का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल भाव अन्य राज्यों की तुलना में आज भी काफी नीचे जा पहुंचा है।आज 9 अक्टूबर को यूपी में सरसों का तेल सिर्फ 143 रुपये प्रति लीटर है।
यूपी के वायदा बाजार में आज 9 अक्टूबर को सबसे कम सरसों के तेल के रेट गाजियाबाद में महज 138 रुपये प्रति लीटर हैं। जबकि इससे पहले 8 अक्टूबर तक सरसों के तेल के भाव गाजियाबाद में ही लगातार तीन दिन 139 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 5 अक्टूबर को गाजियाबाद में ही 144 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 4 अक्टूबर को सबसे कम औरैया में 144 रुपये प्रति लीटर थे तो उससे पहले लगातार पांच दिन सरसों का तेल हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर थे।
यूपी के वायदा बाजार में आज 9 अक्टूबर को सरसों के तेल के सर्वाधिक भाव मुजफ्फरनगर में 147 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं। जबकि सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट 8 अक्टूबर को कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं उससे पहले दो दिन हमीरपुर में 157 रुपये प्रति लीटर थे। हालांकि इससे पहले 5 अक्टूबर तक 37 दिन से सरसों के तेल के सर्वाधिक भाव कानपुर में 180 रुपये पर दर्ज किए जा रहे थे।
Published on:
09 Oct 2022 08:53 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
