11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mustard Oil Rate Today (15th October 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में गिरावट का दौर जारी

Mustard oil Rate Today (15th October 2022) : वायदा बाजार में गिरावट का दौर जारी है। आज उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर को सरसों का तेल 152 रुपये पर खुला है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Oct 15, 2022

mustard-oil-rate-today-in-uttar-pradesh-mustard-oil-price-today-in-uttar-pradesh.jpg

सरसों के तेल में गिरावट का दौर जारी।

Mustard oil Rate Today (15th October 2022) : थोक महंगाई दर कम होने के बाद भी खुदरा बाजार में हर चीज के दाम आसमान पर हैं। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि थोक महंगाई दर में कमी आने से बाजार पर भी असर दिखेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस तरह त्योहार के सीजन में हर वस्तु काफी महंगी हो गई है। वहीं, सरसों के तेल की बात की जाए तो देश के विभिन्न राज्यों में तेल के भाव में आज भी आसमान पर हैं। इसका असर अब उत्तर प्रदेश में भी नजर आने लगा है। यूपी में 14 अक्टूबर को जहां सरसों के तेल रेट 155 रुपये तक पहुंच गए थे। वहीं, उत्तर प्रदेश में आज 15 अक्टूबर को सरसों का तेल 152 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।

Mustard oil Rate Today (15th October 2022) : देशभर में लंबे समय से पेट्रोलियम पदार्थ के रेट स्थिर हैं, लेकिन इसके बावजूद घरेलू सामान के दाम बढ़ रहे हैं। इस कारण आम लोगों की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। विभिन्न राज्यों के बाजारों में सरसों के तेल का भाव भी सातवें आसमान पर हैं। जबकि यूपी में उलटफेर के बाद मंदी का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल भाव अन्य राज्यों की तुलना में नीचे है। आज उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर को सरसों के तेल का भाव 152 रुपये है।

यह भी पढ़े - सरसों के तेल में जबरदस्त तेजी, जानें आज के भाव

यूपी वायदा बाजार में आज 15 अक्टूबर को सरसों के तेल सबसे कम रेट गाजियाबाद में महज 135 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि इससे पहले लगातार तीन दिन 14 अक्टूबर तक सरसों के तेल का भाव सबसे कम इटावा में 140 रुपये प्रति लीटर था। वहीं 10 और 11 अक्टूबर को सरसों के तेल का भाव गाजियाबाद में 139 रुपये प्रति लीटर था। उससे पहले गाजियाबाद में ही लगातार पांच दिन 138 रुपये प्रति लीटर था।

यह भी पढ़े - 150 रुपये से भी नीचे पहुंचा सरसो का तेल, आज ही करें खरीदारी

यूपी के वायदा बाजार में आज लगातार 5वें दिन सरसों के तेल के रेट 15 अक्टूबर को सर्वाधिक कानपुर 180 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 10 अक्टूबर को सर्वाधिक सरसों के तेल के भाव शाहजहांपुर में 151 रुपये थे। उससे पहले 9 अक्टूबर को सरसों के तेल के सर्वाधिक भाव मुजफ्फरनगर में 147 रुपये थे तो 8 अक्टूबर को कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर थे।