31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा के अयान ने बनाया कीर्तिमान, महज 10 साल की उम्र में पास की 10वीं की परीक्षा

UP Board Result 2023: गौतमबुद्ध नगर के अयान ने कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इन्होंने महज 10 साल की उम्र में 10 वीं की परीक्षा पास की है।  

less than 1 minute read
Google source verification
Ayan gupta up board

Ayan gupta up board

UP Board Result 2023: गौतम बुद्ध नगर के सन कोर्ट जेपी ग्रींस सोसायटी में रहने वाले अयान गुप्ता ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है। इन्होंने महज 10 साल की उम्र में हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। अयान ने 76.67 प्रतिशत अंकों प्राप्त किये हैं। वह अब तक गौतमबुद्ध नगर में 10वीं की परीक्षा देने वाले सबसे कम उम्र के स्टूडेंट हैं। उनके पिता मनोज गुप्ता पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।

14 साल से कम नही होनीं चाहिए आयु
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् के नियम के अनुसार 10 वीं की परीक्षा देने के लिए छात्र या छात्रा की आयु 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। लेकिन अयान गुप्ता ने ये कारनामा महज 10 साल की उम्र में ही किया है। शिक्षा विभाग से मिली विशेष अनुमति के बाद अयान बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: नोएडा के 90 प्राइवेट स्कूलों पर DM का बड़ा एक्शन, 1-1 लाख वसूला जाएगा जुर्माना, जानें वजह

वायरल हो रही Ayan Gupta 10th Marksheet
अयान मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह आगे चलकर आईटी सेक्टर में जाना चाहते हैं। अयान ने हिंदी में 73, अंग्रेजी में 74, गणित में 82, विज्ञान में 83, सामाजिक विज्ञान में 78, कम्प्यूटर में 70 अंक प्राप्त किए हैं। अयान ने 8वीं तक की अपने घर में ही ली है, जिसमें उनकी मां सविता गुप्ता ने उन्हें शिक्षित किया।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद के इलेक्ट्रानिक शोरूम लूटकांड में 4 अरेस्ट, नौकर निकला मास्टरमाइंड