4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exclusive- भाजपा सरकार में बदला गया डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर जिला अस्पताल का नाम, बोर्ड पर पोत दी कालिख

नोएडा के सेक्टर-30 में स्थित जिला अस्पताल का बसपा के शासनकाल में किया गया था कायाकल्प
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 19 Jan 2018, 9:43 AM IST

noida

नोएडा। शहर के डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर जिला अस्पताल का नाम बदलने से नाराज दलित समाज के लोगों ने गुरुवार देर रात को सेक्टर-30 के जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। देर रात आधा दर्जन असामाजिक तत्व जिला अस्पताल पहुंचे और बाहर लगे बोर्ड पर चढ़कर उसको काले पेंट से पोत दिया। जब अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्‍हें पकड़ने का प्रयास किया तो वे उन्हें धक्का देकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल के ईएमओ की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। देर रात पुलिस ने मामला दर्जकर चार लोगों को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया है।

एक हफ्ते पहले ही बदला है नाम

नोएडा के सेक्टर-30 में स्थित जिला अस्पताल का बसपा के शासनकाल में कायाकल्प किया गया था। उसके बाद इसका नाम बदल कर डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल कर दिया गया था। अब भाजपा सरकार में एक हफ्ते पहले इसका नाम बदलकर राजकीय संयुक्त जिला अस्पताल कर दिया गया। इसको लेकर दलित समाज के लोग नाराज हैं। दलित समाज संगठन के बैनर तले लोग लगातार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। आरोप है क‍ि गुरुवार देर रात करीब आधा दर्जन असामाजिक तत्व जिला अस्पताल पहुंचे और बाहर लगे बोर्ड का कनेक्शन तोड़ दिया। इसके बाद वे बोर्ड पर काला पेंट लगाकर भाग गए।

इस दिन बच्चे की जीभ पर शहद से लिखेंगे यह, तो वह बन जाएगा ज्ञानवान!

लखनऊ से बनकर आए हैं बोर्ड

गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी विजयपाल का कहना है क‍ि पांच-छह लोग आए थे। उनमें से एक ने बोर्ड पर कालिख पोत दी और भाग गए। उन्‍होंने उन्‍हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे भागने में सफल रहे। ईएमओ जिला अस्पताल अभिषेक त्रिपाठी का कहना है क‍ि एक हफ्ते पहले ये नए बोर्ड लगाए गए हैं। ये लखनऊ से बनकर आए हैं। नया बोर्ड लग जाने से कुछ लोगों को लग रहा है क‍ि नाम से छेड़छाड़ हुई है। उन्‍हीें में से कुछ लोग लगातार धरना दे रहे हैं। देर रात उनमें से कुछ लोगों ने रात में अचानक बोर्ड पर चढ़कर कालिख पोत दी गई। अस्पताल के डाॅक्टरों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अस्‍पताल की तरफ से कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी गई है।