2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना लॉकडाउन के बाद लौट रही है नोएडा मेट्रो में रौनक

नोएडा मेट्रो रेल कार्पोरेशन मीडिया प्रभारी ने बताया कि नोएडा सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन से सबसे ज्यादा 10,035 लोगों ने मेट्रो रेल की सवारी की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 17 Nov 2021, 2:26 PM IST

noida_aqua_line.jpg

नोएडा. देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाली नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन पर अब एक बार फिर रौनक लौटने लगी है। एक्वा लाइन नोएडा के सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा डिपो तक वाया परी चौक तक जाती है। कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन और वर्क फ्रॉम होम के कारण यात्रियों की कमी देखने को मिल रही थी। लेकिन अब इसमें इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही 15 नवंबर को एक्वा लाइन पर रिकॉर्ड तोड़ यात्रियों ने सफर किया।

यह भी पढ़ें : BJP MLC के पति पर समाजवादी आवासीय योजना में करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज

15 नवंबर को 26 हजार से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया

कोरोना संक्रमण के कारण भारत समेत पूरी दुनिया में लगे लॉकडाउन के बाद एक मेट्रो सेवाएं शुरू होने के बाद 15 नवंबर को सबसे ज्यादा 26,554 लोगों ने नोएडा मेट्रो रेल की एक्वा लाइन पर यात्रा की। नोएडा मेट्रो रेल कार्पोरेशन मीडिया प्रभारी ने बताया कि नोएडा सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन से सबसे ज्यादा 10,035 लोगों ने मेट्रो रेल की सवारी की।

यात्रियों को सुरक्षित यात्रा मुहैया करा रहा है नोएडा मेट्रो

उन्होंने बताया कि नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के 10 स्टेशनों को दोनों तरफ से खोला गया है, जिनमें सेक्टर 51, सेक्टर 50, सेक्टर 76, विशेष निर्यात जोन, सेक्टर 83, सेक्टर 137, सेक्टर 142, नॉलेज पार्क- 2, परी चौक और डिपो स्टेशन शामिल हैं। उनका कहना है कि 12 अन्य स्टेशनों के दोनों ओर जल्दी खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि एनएमआरसी कोरोना नियमों का पालन करते हुए यात्रियों को सुरक्षित यात्रा मुहैया करा रहा है।

यह भी पढ़ें : अलगोरिदम रोकेगा सीबीएसई बोर्ड में फर्जीवाड़ा, केंद्र पर परीक्षा में इस्तेमाल होने वाली नकल को आसानी से पकड़ेगा