24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पार्क में नमाज रोकने के लिए अधिकारियों ने किया यह काम, जानकर हैरान रह जाएंगे आप-देखें वीडियो

पार्क के सामने दिखी एेसी स्थिती
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 28 Dec 2018, 2:51 PM IST

DEMO PIC

पार्क में नमाज रोकने के लिए अधिकारियों ने किया यह काम, जानकर हैरान रह जाएंगे आप-देखें वीडियो

नोएडा।सेक्‍टर-58 के पार्क में नमाज को लेकर उठे विवाद के बाद शुक्रवार सुबह से ही उक्त पार्क पर प्राधिकरण अधिकारी पहुंच गये।वहीं इसके बाद पार्क में इंजन की मदद से जगह जगह पानी भर दिया गया।जिस से वहां कोर्इ नमाज न पढ़ सकें।मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पार्क के चारों तरफ पुलिस को टुकड़ियों में तैनात कर किया गया।हालांकि, इमाम ने भी कहा है क‍ि वह बिना अनुमति के वहां नमाज नहीं पढ़ाएंगे। इसके साथ ही दिन भर पार्क के आसपास चहल कदमी बनी रही। मुस्लिम समाज के लोग पार्क के आसपास धूप सेकने पहुंचे।

नमाज को लेकर गरमाया गया था मामला

नोएडा के पार्क में पिछले हफ्ते शुक्रवार को नमाज पर रोक का मामला काफी गरमाया हुआ है। शहर के सेक्‍टर-58 थाने के प्रभारी ने वहां की कंपनियों को नोटिस जारी किया था।उन्‍होंने कंपनियों को अपने कर्मचारियों को पार्क में नमाज पढ़ने से रोकने को कहा था।नोटिस में कहा गया था कि अगर सार्वजनिक स्‍थान पर नमाज पढ़ी गई। तो इसकी जिम्‍मेदार संबंधित कंपनी होगी।हालांकि, इसके बाद प्रशासन की तरफ से साफ किया गया कि इसकी जिम्‍मेदार कंपनी नहीं होगी।पार्क में नमाज पढ़ने से पहले अनुमति लेनी होगी।

शु्क्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए सुबह से ही सेक्‍टर-58 के बी-ब्लॉक स्थित पार्क के पास पुलिस तैनात कर दी गई। वहीं, नोएडा प्राधिकरण ने भी पार्क में पानी भर दिया। इस बारे में जब इमाम नोमान अख्तर से बात की गई तो उन्‍होंने कहा कि पहले बिना अनुमति नमाज पढ़ी थी तो जेल भेज दिया गया था। अब वह बिना अनुमति यहां नमाज नहीं पढ़ाएंगे।उन्‍होंने सभी को अपनी-अपनी अलग जगह पर नमाज पढ़ने को कहा है। इनमें से कोई कंपनी में तो कोई मस्जिद में नमाज पढ़ेगा।