5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: अचानक मॉल में पहुंच गई इतनी पुलिस, देखकर घबरा गए लोग

स्वतंत्रता दिवस से पहले नोएडा में अलर्ट पर पुलिस सुरक्षाबलों ने मॉल में जाकर सुरक्षा का लिया जायजा  

less than 1 minute read
Google source verification
noida

नोएडा। हाई अलर्ट के बाद नोएडा पुलिस अपनी निगाह दुश्मन की हर साज़िश पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने डॉग स्क्वायड, मेटल डिटेक्टर और भारी पुलिस बल के साथ सभी पब्लिक प्लेस पर चैकिंग में जुटी है । नोएडा के सभी मेट्रो स्टेशन, मॉल्स, मार्किट और केंद्र सरकार के सभी संस्थानों पर निगरानी कर रही है। ख़ुफ़िया एजेन्सी के इनपुट के बाद नोएडा पुलिस रात दिन एक कर दुश्मन के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए कमर कस ली है।

ये भी पढ़ें : Breaking News: VIDEO- महिला थाने की दरोगा ने खा लिया कॉकरोच मारने की दवा

पुलिस चप्पे चप्पे पर निगरानी रखे हुए है नोएडा में सभी मेट्रों स्टेशन, मॉल्स और भारत सरकार के सभी संस्थानों की चौकसी बढ़ा दी गई है। जिले में बॉर्डर चैकिंग से लेकर सड़कों और मॉल्स पर सभी जगह पर इंटेलीजेंस भी बढ़ा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट रहने का आदेश दिया है। वहीं पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें : VIDEO: वसीम रिजवी के मुसलमानों के हरे झंडे पर विवादित बयान से नाराज हुए देवबंदी उलेमा, बोले- हमारे बड़ों का खून…