29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG – इस मंदिर में दुआआें के साथ साथ फ्री में मिलेगा wifi

हाईटेक शहर में बस स्टैंड के बाद अब मंदिर में भी शुरू हुई wifi की व्यवस्था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 8 Dec 2017, 2:22 PM IST

sai temple

नोएडा।वैसे तो शहर हो या गांव सभी जगहों पर भगवान के मंदिर एक समान होते है। सभी पर सच्चे दिल से मांगी गर्इ मनोकामना पूरी होती है, लेकिन आपकों बता दें कि नोएडा में एक एेसा मंदिर भी है। जहां मनोकामना तो पूरी होती ही है, इसके साथ ही यहां कुछ एेसी भी व्यवस्था की गर्इ है, जो इस मंदिर को गांव देहात के मंदिरों से अलग करता है। दरअसल इस मंदिर में अब फ्री wifi की व्यवस्था की गर्इ है। आप यहां जमकर इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते है।

शहर के इस मंदिर में शुरू हुर्इ फ्री wifi की व्यवस्था

नोएडा के सेक्टर-40 स्थित सार्इं मंदिर में मनोकामना पूरी होने के साथ ही शहर के गरीब बच्चों को पढ़ार्इ से लेकर बीमार मरीजों को फ्री में इलाज की सुविधा मिलती है। यहां दिन भाड़ारा भी किया जाता है। इसी के साथ अब मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए wifi की व्यवस्था भी की गर्इ है। यहां आप मंदिर परिसर में भगवान के अर्चना के साथ फ्री में wifi का इस्तेमाल कर अपने मोबाइल पर इंटरनेट का चला सकते है।

मंदिर परिसर में ही बोर्ड पर लिखा गया है यूजरनेम आैर पासवर्ड

इस मंदिर में लगे wifi को चलाने के लिए अापकों किसी से भी यूजर नेम आैर पासवर्ड लेने की जरूरत नहीं होगी। मैन गेट से अंदर मंदिर में परिसर में प्रवेश करने वाले भक्तों को एक बोर्ड पर यहां का यूजर नेम आैर वार्इफार्इ पासवर्ड लिखा दिख जाएंगा। यह यूजर नेम आैर पासवर्ड मोबाइल में डालकर आप कितनी भी देर यहां के इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

फ्री wifi की भक्तों को सुविधा देने वाला पहला मंदिर है , सार्इं धाम

भक्तों के लिए wifiकी फ्री में सुविधा उपलब्ध कराने वाला सार्इं मंदिर शहर का अब तक का सबसे पहला मंदिर है। इसके अलावा अन्य किसी मंदिर में इस तरह की सुविधा अब तक नहीं मिलती है। इस मंदिर के ट्रस्ट ने यह सुविधा भक्तों के लिए शुरू की है।