
नोएडा। सेक्टर-9 में एक परिसर के चबूतरे को लेकर दो समुदाय के बीच शुक्रवार को विवाद हो गया। जब तक विवाद बढ़ता मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे रोक दिया। हालांकि अभी भी लोगों के बीच तनाव बना हुआ है। इतना ही नहीं कुछ घंटे बाद विवाद में सियासी पारा तब चढ़ा जब हिंदू संगठन के कुछ दल मौके पर पहुंच गए। सभी ने वहां पर पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। इसके बाद मामले को शांत कराने के लिए विधायक पंकज सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट के साथ भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। दोनों समुदाय के बीच बातचीत कराकर विवाद को शांत कराया गया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। दोनों समुदाय के लोगों के बीच तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात की गर्इ है।
परिसर में शरारती तत्व ने तोड़ने का किया प्रयास
सेक्टर-9 में दो समुदायों का पूजा स्थल एक ही स्थान के आसपास में है। इस दौरान एक समुदाय के सदस्यों ने दूसरे पर धार्मिक स्थल का छति पहुंचाने का आरोप लगाया। वहीं उनके पूजा स्थल के आस पास बैठकर दूसरे समुदाय की पूजा करने की भी बात कही। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां दोनों समुदाय के लोग पिछले 27 साल से रह रहे हैं। सभी लोग आपस में मिलकर एक दूसरे के सुख दुख में काम आते हैं। गुरुवार रात यहां सब ठीक था, लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास एक समुदाय के लोग पूजा स्थल पहुंचे। कुछ शरारती लोगों ने एक धार्मिक स्थल में जाकर वहां की चीजों से छेड़छाड़ की। इसी को लेकर विवाद गहरा गया।
हालांकि इस पूरे मामले दूसरे समुदाय ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया। मामला तूल पकड़ता देख मौके पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए। तभी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। बताया गया कि जिस स्थान पर यह दोनों धार्मिक स्थल मौजूद है वह सरकारी जमीन पर है। उसके आसपास झुग्गियां बनी हुई है। जिसमें लोग सालों से रह रहे हैं। मामले में दोबारा यह मोड़ न आए लिहाजा बड़े-बुजुर्ग से हस्तक्षेप के लिए अग्रह किया गया है।
विधायक ने पहले किया हवन फिर समझाया लोगों को
दोनों समुदाय के बीच बढ़ती तनातनी को देखते हुए मौके पर क्षेत्रीय विधायक पंकज सिंह पहुंचे। उन्होंने पहले पूजा स्थल पर हवन पूजन किया। इसके बाद वहीं पर दोनों ही समुदाय के लोगों को समझाया। जिसके बाद दोनों समुदाय शांत हुए। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
बाहरी लोगों पर भड़काने का लगाया आरोप
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से न जाने किस की नजर लग गयी है जो बाहर के लोग दोनों समुदाय के लोगों को भड़काने में लगे हैं। हम किसी की बातों में आकर आपस में मतभेद नहीं होने देंगे। वहीं विधायक पंकज सिंह के अलावा प्रशासनिक अमले ने लोगों से अपील की सभी लोगों को मिलकर रहना चाहिए और जो लोग दोनों समुदाय के लोगों को आपस मे लड़ाने का काम कर रहे हैं। उनसे बचकर रहें और उनकी बातों में ना आए।
Published on:
06 Oct 2017 08:10 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
