3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब पुलिस मांगे रिश्वत तो तुरंत बनाए वीडियो और इस नंबर पर करें वॉट्सऐप

एसएसपी अजयपाल शर्मा ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर, जनता से की सहयोग की अपील
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 9 Jun 2018, 10:15 AM IST

noida

अब पुलिस मांगे रिश्वत तो तुरंत बनाए वीडियो और इस नंबर पर करें व्हाट्सएप

नोएडा। सूबे में पुलिस की गिरती छवि को सुधारने के लिए सरकार ने कई आदेश-निर्देश दिए लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। आज भी कहीं कोई पुलिस वाला रिश्वत लेते तो कभी किसी के साथ बदसलूकी करते नजर आता है। लेकिन गौतमबुद्धनगर के एसएसपी ने एक अनोखी पहल की है। जिसके तहत उन्होंन आम जनता के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है जिसमें वो किसी भी पुलिस के रिश्वत मांगने की शिकायत कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें : नोएडा में बढ़ा बवाल, अर्धनग्न होकर सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

पिछले दिनों क्राइम ब्रांच में रिश्वत को लेकर मंचे हांगामे के बाद एसएसपी अजय पाल शर्मा पुलिस की छवि सुधारने में लगे हैं और विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लागने की कोशिश कर रहे हैं। नोएडा एसएसपी ने इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 9718767100 जारी किया किया है। जिस पर आम जनता भ्रष्टाचार और रिश्वत में लिप्त कर्माचारियों की शिकायत कर सकती है। खास बात यह है कि इसमें शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखा जाएगी। लेकिन इसके लिए आप के पास सबूत भी होने चाहिए जिसकी मॉनेटरिंग खुद एसएसपी करेंगे।

ये भी पढ़ें : शंकराचार्य ने पीएम मोदी पर बोला बड़ा हमला, दिल्ली तक मची खलबली

इस मामले में एसएसपी ने बताया कीि इस नबंर पर जिले में अगर कोई भी पुलिस कर्मी रिश्वत लोता है या सड़क पर वाहन चेकिंग के दौरान किसी के साथ बदसलूकी या अवैध वसूली करता है तो वीडियो बनाकर इस पर डाल सकते हैं। जिसक बाद जांच की जाएगी और सही पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कड़ी कर्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : आज इन राशि वालाें के लिए बन रहे धन लाभ के याेग, जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे साथ में जानिए आज का पंचाग भी

आपको बता दें कि एसएसपी अजय पाल शर्मा इन दिनों अपने कार्यों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही के दिनों में क्राइम ब्रांच में एक लिस्ट वायरल हुई थी जिसमें रिश्वत की रकम तय की गई थी। इसके अगले ही दिन एसएसपी अजयपाल शर्मा आधी रात में बिना वर्दी के पुलिस कर्मियों की पड़ताल में निकल पड़े थे।

ये भी पढ़ें : गोकशी करने के लिए कुख्यात इस बदमाश पर रखा गया था इनाम, जानिए कितने मुकदमें दर्ज हैं