नोएडा. आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में सबके पास समय की कमी रहती है। हर कोई चाहता है कि बिना किसी ऑफिस का चक्कर लगाए उसका काम मिनटों में हो जाए। इसलिए ज्यादातर कामों को सरकारी और गैर सरकारी संस्थान ऑनलाइन कर रहे हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी की पॉलिसी से जुड़ी जानकारी के लिए एजेंट के चक्कर काटने पड़ते हैं। हर अपडेट के लिए उन पर ही निर्भर भी रहना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नही है। अब आप बिना एजेंट के भी आपको हर अपडेट मिल सकेगा और वो भी सिर्फ एक फोन कॉल पर।