1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railways: अब रेलवे स्टेशन पर मुसाफिरों को मिलेगा होटल की तरह बेहतरीन सुविधा

Indian Railways: प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि प्रतीक्षालय के सुधार कराया जाएगा, इसमें यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए यात्रियों से रेलवे द्वारा निर्धारित शुल्क लिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 21 Nov 2021, 6:00 PM IST

indian_railways.jpg

Indian Railways

Indian Railways: भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश में लगा है। समय के साथ-साथ यात्रियों को वाई-फाई से लेकर ट्रेन में बेहतर भोजन तक रेलवे मुहैया करा रही है। रेलवे ने एक कदम बढ़ाते हुए पेड एंड यूज के फॉर्मूले पर आधुनिक सुविधा देने जा रही है। इसी के तहत मुरादाबाद रेल मंडल प्रतिक्षालय को प्राइवेट कंपनी के हाथों में देकर बेहतर सुविधा देने जा रही है।

यह भी पढ़ें : अब चिठ्ठी के साथ-साथ ट्रेन की टिकट भी देगा डाकिया

ढ़ीली करनी होगी जेब

रेल प्रशासन ने यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है, लेकिन अब यात्रियों को फ्री में कोई सुविधा नहीं दी जाएगी, सुविधा का लाभ लेने वाले यात्रियों को इसके ल‍िए रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

प्राइवेट कंपनी के हाथों में होगी ज‍िम्‍मेदारी

भारतीय रेलवे ने सभी रेल मंडल को आदेश दिया है कि यात्रियों को पेय एंड यूज की तर्ज पर बेहतर व आधुनिक सुविधाएं दिया जाए। जिसके बाद मुरादाबाद रेल मंडल प्रशासन ने मुरादाबाद, बरेली, देहरादून हरिद्वार स्टेशन पर प्रतीक्षालय संचालित करने का काम प्राइवेट कंपनी को देने जा रहा है।

मिलेंगी आत्याधुनिक सुविधाएं

होटलों की तरह ही यात्रियों को फ्री में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध होगी, समाचार पत्र व पत्रिकाएं दिया जाएगा। इसके साथ ही बैठने के लिए आरामदायक व्यवस्था होगी। मनोरंजन के लिए टीवी लगे होंगे। इसके अलावा ट्रेन संबंधित सूचनाओं के लिए बड़ा स्क्रीन बोर्ड लगाया जाएगा। प्रतीक्षालय के अंदर ही खाने-पीने की व्‍यवस्‍था रहेगी। फ्रेश होने के लिए शौचालय व स्नान गृह भी होंगे। इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए यात्रियों को अधिकतम 20 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से खर्च करना होगा।

मार्च तक म‍िलने लगेगी सुविधा

प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि प्रतीक्षालय के सुधार कराया जाएगा, इसमें यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए यात्रियों से रेलवे द्वारा निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। अनुमान है कि मार्च ये सुविधाएं यात्रियों के लिए शुरू हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें : मंगलमय हो आपकी यात्रा, नोएडा बस डिपो कर रहा है अनोखा प्रयास