दरअसल जिला अस्पताल में आेपीडी में दिखाने के आने वाले मरीजों को पंजीकरण के लिए लंबी कतार में लगना पड़ता है। घंटों इंतजार के बाद यहां एक रूपया पंजीकरण शुल्क देने के बाद मरीज को डाॅक्टर के पास भेजा जाता है। मरीजों की इसी परेशानी को देखते हुए हाल ही में अस्पताल प्रबंधन ने आॅनलाइन अपाइंटमेंट की शुरुआत की है। जिसके जरिये मरीजों बिना इंतजार सीधे चिकित्सक को दिखाया जा सकता है। बता दें कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए मरीज या उनके परिजनों को अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर एक एप डाउनलोड करना होगा, जिसे गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। noidahospitalapp नाम के इस एेप के खुलते ही अपना नाम, बीमारी आैर समय आैर मोबाइल नंबर दर्ज कर दें। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक आेटीपी नंबर यानी कोड आएगा। इसी आेटीपी की सहायता से आप सीधे अस्पताल जाकर डाॅक्टर से परामर्श ले सकते हैं। इसके अलावा ohumhealthcare.com पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।