14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika News @ 6pm: फिल्मों में हीरो बनने के लिए गार्ड ने रची अपने अपहरण की साजिश, पुलिस ने किया खुलासा, एक CLICK में पढ़ें पूरी खबर

मुख्य बातें बचपन से ही टीवी सीरियल और फिल्मों में अभिनय करने की थी इच्छा दूसरे वाहन को बचाने के दौरान कार ने बाइक सवार युवकों को रौदा अस्पताल से जानकारी मिलते ही ट्रैफिक पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर डीएम ने शराब की दुकानों पर छापेमारी कर चेक किए स्टॉक और ओवर रेट पड़ोसी ने मासूम बच्ची के साथ की थी दरिंदगी पुलिस ने किया गिरफ्तार

4 min read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Jun 17, 2019

NEWS

Patrika News @ 6pm: फिल्मों में हीरो बनने के लिए गार्ड ने लिखी अपने अपहरण की साजिश, पुलिस ने किया खुलासा, एक CLICK में पढ़ें पूरी खबर

नाेएडा। पत्रिका बुलेटिन में आप दिन भर की बड़ी और ट्रेडिंग खबरें एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। इनमें पहली खबर नोएडा से है। जहां एक सिक्योरिटी गार्ड ने फिल्मों और सीरियल में काम करने की इच्छा को लेकर अपना खुद का अपहरण का प्लान बनाकर घर वालों से लाखों रुपये की फिरौती मांगी। लेकिन पुलिस ने कुछ घंटों बाद ही युवक का यह प्लान फेल कर दिया। वहीं दूसरी खबर मुजफ्फरनगर से है। जहां एक तेजरफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप घायल हो गये। तीसरी खबर नोएडा से यहां ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दिल को सिर्फ 8 मिनट में दिल्ली के अस्पताल पहुंचा दिया। चौथी खबर बुलंदशहर से है। जहां सोमवार को डीएम ने शराब के ठेकों का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने छापेमारी की कार्रवाई की। पांचवीर खबर बिजनौर से यहां पुलिस ने दो दुष्कर्म आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

फिल्मों में हीरो बनने के लिए युवक ने खुद लिखी अपने अपहरण की स्क्रिप्ट, इस गलती से खुल गया राज- देखें वीडियो

फिल्मों में हीरो बनने के लिए युवक ने खुद लिखी अपने अपहरण की स्क्रिप्ट, इस गलती से खुल गया राज- देखें वीडियो

फिल्मों और टीवी सीरियल में हीरो बनने के की चाहत में एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपने ही अपहरण की स्क्रिप्ट लिखी और अपने घर वालों से 6 लाख रुपये की फिरौती मांग ली, लेकिन उसकी इस गलती से पुलिस के सामने कुछ ही घंटों में उसकी एक्टिंग और स्क्रिप्ट फेल हो गई। परिवार से सूचना मिलते ही पुलिस ने दो टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने युवक को सेक्टर-22 में उसके दोस्त के घर से मौजमस्ती करते हुए दबोच लिया। पुलिस ने गुमराह करने के आरोप में युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की शुरू कर दी है।

बाइक और कार की जाेरदार टक्कर में दो युवकाें की दर्दनाक मौत, छह लोग हुए घायल- देखें वीडियो

बाइक और कार की जोरदार टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत, छह लोग हुए घायल- देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर में थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक सवारों को बचाने के चलते कार पेड़ से टक्करा गई। हादसे में दो बच्चों व दो महिलाओं सहित 6 लोग घायल हो गये। घायलों की हालत गंभीर है जिन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रीन काॅरिडोर बनाकर पुलिस ने महज इतने मिनट में नोएडा से दिल्ली पहुंचा दिया दिल

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पुलिस ने महज इतने मिनट में नोएडा से दिल्ली पहुंचा दिया दिल

वैसे तो नोएडा हो या फिर दिल्ली सड़कों पर वाहनों संख्या और जाम के झाम के चलते लोगों को महज आठ से दस किलोमीटर की दूरी तय करने में अक्सर घंटों लग जाते है, लेकिन जब किसी के जान की बात आये, तो पुलिस किस तरह इसमें जान लगा देती है। यह रविवार को नोएडा पुलिस ने दिखाया। दरअसल पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर महज आठ मिनटों में नोएडा से दिल्ली के अस्पताल में एक दिल को भेजा गया।

Video: शराब के ठेकाें पर पहुंचे डीएम ने पकड़ी ये बड़ी गड़बड़ी, ठेके संचालकों में मचा हड़कंप

शराब के ठेकों पर अचानक टीम के साथ पहुंचे जिलाधिकारी तो मचा हड़कंप, शराब दुकानदार की पकड़ी ये गलती- देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश में लगातार जहरीली शराब से मौत के मामले सामने आने को लेकर बुलंदशहर में जिला प्रशासन अधिकारी सर्तक हो गये है। इसी कड़ी में डीएम बुलंदशहर ने सोमवार को जनपद की तमाम आबकारी विभाग की दुकानों पर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ निरीक्षण अभियान चलाया। इसका पता लगते ही कई जगहों पर हड़कंप मच गया। उधर छापेमारी के दौरान डीएम ने एक ठेके पर ओवर रेट शराब बिकती मिली। जिसके बाद डीएम ने तुरंत दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश सुना दिये।

मासूम बच्ची आैर महिला को हवस का शिकार बनाने वाले दाे आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल- देखें वीडियो

मासूम बच्ची और महिला को हवस का शिकार बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल- देखें वीडियो

बिजनौर के जिले में रेप की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को यहां एक बार फिर एक मासूम बच्ची और महिला के साथ आरोपियों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कम मच गया। इसी कड़ी में किरतपुर थाना क्षेत्र और धामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दोनों रेप के आरोपियों को अलग-अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत जबकि दूसरे रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद दोनों को जेल भेजा गया।