11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल की कीमतों में कटौती जारी, लोगों को 5वें दिन मिली बड़ी राहत

Petrol Price in Noida Today[monday 22 october]
less than 1 minute read
Google source verification
petrol

केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल की कीमतों में कटौती जारी, लोगों को मिली बड़ी राहत

नोएडा. पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ती कीमतों से परेशान आमलोगों को केंद्र सरकार की तरफ से सोमवार को बड़ी राहत दी गई है। यूपी में petrol के दाम में कटौती की गई है। इससे लोगों को राहत मिलती हुई नजर आई है। नई दिल्ली (New delhi petrol price) में सोमवार को Petrol की कीमत में 30 पैसे की कटौती की गई है। नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.44 रुपये प्रति लीटर हो गई है। नोएडा में पेट्रोल (Petrol Price in Noida ) के दाम 79.02 रुपये प्रति लीटर हुई है। यूपी में पेट्रोल के दाम में 29 पैसे की कटौती की गई है।

आर्इआेसीएल के अनुसार नर्इ दिल्ली 81.44 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 86.91 रुपये प्रति लीटर हुए है। वहीं दूसरी आेर कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 29 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गर्इ। जिसके बाद कोलकाता में पेट्राेल के दाम 86.81 रुपये प्रति लीटर हो गए। चैन्नई पेट्रोल की कीमत में 32 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गर्इ है। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 84.64 रुपये प्रति लीटर हुए है।

कटौती का दौर जारी

केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दाम में 4 अक्टूबर को कीमतों में कमी की थी। इस दौरान पेट्रोल व डीजल की कीमत करीब 5 रुपये कम की गई थी। लेकिन उसके बाद में दाम में इजाफा हुआ था। लेकिन अब दोबारा से कटौती की जा रही है। देश में लगातार 5वें दिल पेट्रोल आैर डीजल के दामों में बड़ी कटौती की गर्इ है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के दाम कम होने से पेट्रोलियम कंपनियां कीमतें कम कर रही हैं। वहीं जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोलियम कंपनियों से रेट कम करने के लिए कहा था। तभी से असर देखने को मिल रहा है।