प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगासनों की यह सीरीज 5 जून से शुरू हुई थी। इसमें पीएम मोदी के अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से हर दिन एक नये योगासन का एनिमेटेड वीडियो ट्वीट किया जाता है। इसमें उक्त योगासन करने का तरीका, सावधानियां और उसके फायदों के विषय में बताया जाता है। इस सीरीज में अब तक 9 अलग अलग आसनों के बारे में बताया जा चुका है। गुरुवार को इसमें वज्रासन के विषय में बताया गया है। इसमें आसन को बहुत ही बारीकि से समझाया गया।