बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में मंदिर से लौट रही किशोरी से मदद के नाम पर कार सवार युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीडि़ता को बेशुध हालत में आरोपी एनएच 91 के किनारे फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है और रेप व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।