वहीं इस मामले को लेकर शामली में बुधवार सुबह पत्रकार आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गये। उधर मामले की जानकारी लगते ही डीजीपी के आदेश पर जीआरपी प्रभारी और कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया था, लेकिन पत्रकारों द्वारा लगातार एफआईआर दर्ज करने की मांग पर बुधवार शाम जीआरपी के थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504,506,364,392,342 में एफआईआर दर्ज की गई है।