
पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश, कोर्ट के आदेश पर घर की हो चुकी है कुर्की
नोएडा। पुलिस ने छह साल फरार चल रहे पचास हज़ार के इनामी बदमाश और हत्या के आरोपी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित होने के साथ ही उसके घर की कोर्ट के आदेश पर कुर्की की भी की जा चुकी है। आरोपी नोएडा में ही नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार कि आरोपी ने एक प्लंबर की मोबाइल को लेकर हत्या कर दी थी, तभी से आरोपी फरार चला रहा था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस की गिरफ्त में आया पचास हजार के इनामी बदमाश संजय को बरौला टी-पांइट से गिरफ्तार किया गया है। संजय विगत छह साल फरार चल रहा था। संजय ने वर्ष 2013 में एक पलंबर की धारदार हथियार से सिर्फ इसलिए हत्या कर दी थी कि दोनों के बीच मोबाइल फोन को लेकर आपस में विवाद हो गया था। संजय ने धारदार हथियार से पलंबर की हत्या कर फरार हो गया था वर्ष 2013 से पुलिस के आला अधिकारी आरोपी की तलाश में लगे हुए थे लेकिन 6 वर्ष बीतने के बाद अब पुलिस ने आरोपी को नोएडा के सेक्टर 39 थाना एरिया से गिरफ्तार कर किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पहले ही घर की कुर्की की जा चुकी है और आरोपी पर पुलिस के आला अधिकारियों ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था ।
एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी काफी शातिर किस्म का अपराधी है और 6 वर्षों के बाद पुलिस ने इसको गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है कि 6 वर्षों तक वह कहां-कहां रहा और किस-किस वारदात को अंजाम दिया।
Published on:
06 Aug 2019 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
