इस मामले में एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि महिला से लूट करते समय एक बदमाश पकड़ा गया था। जिसका नाम मनीष है। थाना पुलिस इसका मेडिकल कराने के लिए लेकर जा रही थी। तभी ये गाड़ी से कूदकर भाग गया। इसको पकड़ने के लिए चार टीम लगाई गई हैं। जल्द ही ये पकड़ में आ जाएगा। इसके ऊपर विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मुकदमें चल रहे हैं। ये बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है। इसका दूसरा साथी जो वारदात के दौरान फरार हुआ था, उसकी तलाश भी की जा रही है। जल्द ही दोनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे।