
फिर एनकाउंटर से थर्राया उत्तर प्रदेश का यह हाईटेक शहर, पुलिस ने बदमाश की कर दी ऐसी हालत
नोएडा. अपराधों पर लगाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाए हुई है और ताबड़तोड़ कार्रवाई के बावजूद बदमाश बेखौफ है। शुक्रवार को थाना कासना पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश गोली लगाने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया। पुलिस की गोली से घायल बदमाश को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और बदमाश के पास से एक मोटरसाइकिल और एक तमंचा भी बरामद किया गया है।
ग्रेटर नोएडा के नट-मढ़ैया, डाढ़ा गोलचक्कर के बीच सर्विस लेन पर बदमाशों के साथ हुए एनकाउंटर के बाद घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे आला अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की टीम डाढ़ा गोलचक्कर के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर आ रहे दो लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ने गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की गोली पैर में लगाने से रविंद नाम का एक बदमाश घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक इस शख्स के खिलाफ कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वह मेरठ के गंगा नगर थाने से वांछित है। रविंद का फरार साथी दीपक की तलाश के लिए पुलिस ने घंटो कोम्बिग की, लेकिन पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल नहीं हो पाई। बदमाश के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद किया है, जबकि बदमाश पर नोएडा के साथ ही गाजियाबाद के विभिन्न थानो में भी कई मामले दर्ज हैं।
Published on:
17 Dec 2018 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
