27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस लड़की को पाने की चाहत में तबाह हो गई तीन प्रेमियों की जिंदगी, जानिये पूरी कहानी

ग्रेटर नोएडा में नौकरी करने वाली डिंपल की करतूत सुन हैरान रह जाएंगे आप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Sep 2018, 10:47 AM IST

noida

इस लड़की को पाने की चाहत में तबाह हो गई तीन प्रेमियों की जिंदगी, जानिये पूरी कहानी

नोएडा. कहते प्यार अंधा होता है। इस प्यार के चक्कर में कुछ लोग इतना गिर जाते हैं कि किसी जिंदगी बर्बाद करने से भी नहीं चूकते हैं। पुलिस ने एक ऐसे ही एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया है, जिसके कारण उसे बेहद प्यार करने वाले 3 युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो गई। पुलिस ने 23 वर्षीय डिंपल और उसके एक प्रेमी मनीष चौधरी को एक अन्य प्रेमी सुशील की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरे प्रेमी मोहित मावी की तलाश जारी है।

ममता हुई शर्मसार: जन्म देते ही जच्चा-बच्चा वार्ड के बाथरूम में खून से लथपथ बच्ची छोड़ गई मां

पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में नौकरी करने वाली डिंपल पहले दिल्ली में रहती थी और हौजकाजी इलाके में अकाउंटेंट की नौकरी करने वाले युवक सुशील से प्यार करती थी। उनका यह प्रेम प्रसंग करीब पांच साल तक चला। इसके बाद वह नौकरी की तलाश में ग्रेटर नोएडा आ गई। यहां उसे मोहित मावी मिला, जिसने डिंपल की नौकरी लगवा दी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और दोनों में प्यार हो गया। डिंपल फिर ग्रेटर नोएडा में ही मोहित के साथ लिव इन में रहने लगी। जब उसके संबंधों की जानकारी सुशील को लगी तो वह आगबबूला हो और फिर सुशील उसे ब्लैकमेल करने लगा।

यूपीः छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने तीन साल पहले छाेड़ा था स्कूल अब....

बताया जा रहा है कि मोहित मावी पहले से शादीशुदा था। जब उसकी पत्नी को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उसने आत्महत्या कर ली। इसके बाद डिंपल ने सुशील की हत्या की साजिश रच डाली और उसे मिलने के लिए मथुरा बुलाया। जहां वे एक होटल में मिले। इस दौरान डिंपल सुशील को धोखे से नींद की गोलियां खिला दीं। फिर अपने तीसरे प्रेमी मनीष के साथ मिलकर सुशील को बीच यमुना नदी में फेंक दिया। इस तरह डिंपल एक प्रेमी की हत्या कर डाली और दूसरे का घर तबाह कर दिया। तीसरे यानी मनीष के साथ गिरफ्तार कर ली गई।

भावुक हुए आजम खां बोले- कभी भी हो सकती है मेरी गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक डिंपल मनीष से जल्द ही शादी करने वाली थी, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही दोनों पकड़ लिया। जिसके बाद यह चौंकाने वाला सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस अब इस मामले में डिंपल के दूसरे प्रेमी मोहित मावी की तलाश कर रही है। वहीं सुशील के शव को यमुना में तलाश रही है। यहां बता दें कि सुशील 11 अगस्त को अचानक गायब हुआ था, जिसके बाद उसके भाई ने 16 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

यूपी के इस जिले में महिला की दर्दनाक तरीके से हत्या, पति पर लगा सनसनीखेज आरोप, देखें वीडियो-