27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपीः छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने तीन साल पहले छाेड़ा था स्कूल अब …..

पिता की तहरीर पर अब हुआ मामला दर्ज, पुलिस ने आराेपी काे किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 31 Aug 2018, 11:10 PM IST

saharanpur news

crime against women in saharanpur

सहारनपुर।

मनचले की छेड़खानी से परेशान छात्रा के स्कूल छाेड़ने की घटना अब सहारनपुर में सामने आई है। पीड़िता के मुताबिक तीन साल पहले उसने स्कूल छाेड़ दिया था। उस समय पीड़िता या उसके परिवार की आेर से पुलिस काे शिकायत नहीं की गई थी। अब पीड़िता के पिता की आेर से पुलिस काे तहरीर दी गई है। आराेप है कि मनचला अपनी हरकताें से बाज नहीं आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर से बेटियाें की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब तक इस तरह की घटनाआें पर अंकुश नहीं लग जाता, तब तक यूपी में बेटी बचाआे बेटी पढ़ाआे का सपना भला कैसे पूरा हाेगा ?

प्राथमिक विद्यालय की इस शिक्षिका के साथ सेल्फी लेने की चाह में बच्चों ने कर दिया ये बड़ा काम, अब चाराें आेर हाे रही चर्चाएं

ये है पूरा मामला

दरअसल यह मामला, काेतवाली नगुड़ क्षेत्र के कस्बा गंगाेह का है। पीड़िता के मुताबिक पीड़िता के घर के सामने फरमान नाम का एक युवक कबाड़ी की दुकान करता है। आराेप हैं कि यह युवक लड़की के साथ छेड़खानी करता था आैर स्कूल आते-जाते हुए उसे परेशान किया करता था। उस समय पीड़िता ने यह बात अपने परिवार वालाें काे बताई लेकिन परिवार वालाें ने पुलिस काे सूचना नहीं दी आैर दहशत में लड़की ने स्कूल छाेड़ दिया। अब पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी सहारनपुर उपेंद्र कुमार अग्रवाल का कहना है कि इस घटना की जांच की जा रही है। सच्चाई सामने आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

इंस्पेक्टर काे राखी बांधने वाली मुस्लिम महिला के लिए देवबंदी उलेमाआें का ताैबा करने का फरमान

एेसे करता था छेड़खानी

पीड़िता के मुताबिक जब वह स्कूल जाती थी आैर स्कूल से लाैटती थी ताे आराेपी उस पर अश्लील फब्तियां कसता था। नाेट दिखाकर छेड़खानी करता था। आराेप यह भी है कि इस मनचले के परेशान आकर छात्रा की दाे अन्य बहनाें ने भी स्कूल जाना छाेड़ दिया था। उधर इस मामले में कबाड़ी की दुकान का विवाद भी सामने आ रहा है। अब देखना यह है कि पुलिस जांच में यह मामला क्या निकलकर आता है।