27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ममता हुई शर्मसार: जन्म देते ही जच्चा-बच्चा वार्ड के बाथरूम में खून से लथपथ बच्ची छोड़ गई मां

नोएडा के ईएसआई अस्पताल का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 1 Sep 2018, 9:47 AM IST

noida

ममता हुई शर्मसार: जन्म देते ही जच्चा-बच्चा वार्ड के बाथरूम में खून से लथपथ बच्ची छोड़ गई मां

नोएडा. नोएडा के ईएसआई अस्पताल में एक नवजात को छोड़ने का मामला सामने आया है। दरअसल, एक महिला ने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया और यहीं अपनी बच्ची को अकेला छोड़कर गायब हो गई। अस्पताल के एक वार्ड बॉय की नजर बच्ची पर पड़ी तो उसने इमरजेंसी मेडिकल आॅफिसर को इस बात की जानकारी दी। ईएमओ ने इसकी सूचना कोतवाली सेक्टर-24 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टरों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और बच्ची की मां और परिजनों की तलाश में जुट गई है। इसी बीच डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की तो वह स्वस्थ पाई गई। इसके बाद बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है।

यूपीः छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने तीन साल पहले छाेड़ा था स्कूल अब...

नोएडा सेक्टर-24 स्थित ईएसआई अस्पताल के डॉक्टरों मुताबिक, जच्चा-बच्चा वार्ड के बाथरूम में खून से लथपथ एक बच्ची पड़ी थी। अस्पताल के एक वार्ड बॉय ने नवजात को अकेले इस हाल में देखा तो उसके होश उड़ गए। वार्ड बॉय ने इसकी सूचना तुरंत इमरजेंसी मेडिकल आफिसर को दी। इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत बच्ची को बाल चिकित्सा वार्ड में भर्ती कराकर उसकी जांच की। इस दौरान बच्ची पूरी तरह स्वस्थ पाई गई। उसका वजन डेढ़ किलोग्राम निकला। वहीं सबसे पहले अस्पताल में बच्ची की मां की तलाश की गई, लेकिन जब काफी तलाशने के बाद भी मां या कोई परिजन नहीं मिला तो इसकी सूचना कोतवाली सेक्टर-24 को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टरों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बच्ची के मां और परिजनों की तलाश में जुट गई है।

तीन तलाक पीड़िता को कोतवाली से भगाया तो एनकाउंटर मैन ने कर दी ये बड़ी कार्रवाई

इधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। चाइल्ड लाइन के समन्वयक सत्य प्रकाश ने बताया कि बच्ची अब भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के सहयोग से चाइल्ड लाइन बच्ची के माता-पिता को तलाशने का प्रयास कर रही है। पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही है कि बच्ची का इलाज ईएसआई अस्पताल में तो नहीं चल रहा था। अगर ऐसा है तो इलाज के वक्त बच्ची की मां ने अस्पताल में अपना आधार नंबर भी दिया होगा, जिसके सहारे उसे ढूंढा जा सकता है। इसके अलावा पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

नवजात बच्ची को अस्पताल में छोड़ गई मां, देखें वीडियो-