28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन तलाक पीड़िता को कोतवाली से भगाया तो एनकाउंटर मैन ने कर दी ये बड़ी कार्रवाई

दहेज की मांग पूरी होने पर पति ने दिया तीन तलाक, एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया केस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 31 Aug 2018, 9:51 AM IST

noida

तीन तलाक पीड़िता को कोतवाली से भगाया तो एनकाउंटर मैन ने किया ये काम

नोएडा. दादरी स्थित नई आबादी बस्ती में एक पति ने दहेज की मांग पूरी न करने पर अपनी पत्नी तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत दादरी कोतवाली में की, लेकिन पुलिस ने पीड़िता को कोई कार्रवाई न कर चलता कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। अब एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

मेरठ में कंटेनर ने 16 को रौंदा, क्लीनर समेत छह की मौत, 11 गंभीर घायल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दादरी के नई आबादी निवासी मटरू ने अपनी बेटी गुलिस्ता की शादी बीती 10 मार्च को मुस्लिम रीती-रिवाज से गुलावठी के रहने वाले मुकर्रम के बेटे शहजाद के साथ की थी। पीड़ित लड़की के पिता का कहना है कि उसने अपनी हैसियत से बढ़कर अपनी बेटी की शादी में सामान दिया था, लेकिन शादी के कुछ दिन के बाद ही लड़के पक्ष की तरफ से दहेज में एक आर कार सहित, दो लाख रुपये और एक मोबाइल फोन की डिमांड की। इस पर लड़की के परिजनों ने असमर्थता जताई। पीड़ित कहना है कि दहेज की मांग पूरी ने होने के कारण आए दिन उसके साथ मारपीट की गई। जब रोज-रोज की पिटाई से तंग पीड़िता ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकियां दी जाने लगी।

अमर सिंह का आजम खान पर बड़ा हमला बोले शहर में लगवाई थी जयाप्रदा की ऐसी फोटो

पीड़िता ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की बात अपने परिजनों को बताई तो वह उसे अपने साथ दादरी ले आए। इसी बीच पीड़िता के परिजनों ने समाज के कुछ लोगों के साथ शहजाद के घर कई बार पंचायत भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। पीड़ित का कहना है कि बीती 24 अगस्त को शहजाद के परिवार में एक हादसा हो गया था, जिसके चलते वह परिजनों के साथ गुलावठी मरीज को देखने के लिए गई थी। जहां शहजाद भी मौजूद था। पीड़िता ने बताया कि जब वह वहां से वापस आने लगी तो शहजाद ने फिर से दहेज की डिमांड पूरी करने की बात कही। इस पर उसके पिता ने असमर्थता जताई तो शहजाद ने तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। जब लड़की के परिजनों ने इसका विरोध किया तो शहजाद गाली-गलौच करता हुआ चला गया।

101 गांवों की महापंचायत आधे घंटे में ही खत्म करा देने पर आक्रोश, दलित समाज के लोगों ने कही ये बड़ी बात

इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत दादरी कोतवाली पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई न करते हुए उन्हें चलता कर दिया। स्थानीय पुलिस द्वारा कोई करते न देख परिजनों ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आईपीएस ने संभाला चार्ज तो आ गई अपराधों की बाढ़, देखें वीडियो-