
Update: मेरठ में कंटेनर ने 16 को रौंदा, क्लीनर समेत छह की मौत, 11 गंभीर घायल
मेरठ। बुधवार की देर रात दिल्ली की आेर से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आ रहा एक पार्सल कंटेनर अनियंत्रित हो गया आैर एक के बाद एक कर्इ वाहन उसकी चपेट में आ गए। कंटेनर ने 16 लोगों को रौंद दिया, इनमे से पांच की मौके पर ही मौत हो गर्इ। आखिर में बागपत अड्डा चौराहे पर कंटेनर जब डिवाइडर पर चढ़ गया तो इसका चालक तो फरार हो गया, लेकिन घायल होने पर क्लीनर की मौत हो गर्इ। इस तरह हादसे में मरने वालाें की संख्या छह हो गर्इ है। कंटेनर की टक्कर से यहां मांस से भरी महिन्द्रा पिकअप पलट गर्इ थी। इसको लेकर मौके पर पहुंचे भाजपा नेताआें ने जमकर हंगामा भी किया आैर इसमें आग लगाने की भी कोशिश की। एसपी सिटी व पुलिस फोर्स ने भीड़ को नियंत्रित किया। मरने वालों में अभी तक तीन की शिनाख्त हो पायी है। जिला प्रशासन ने मृतक आश्रितों को पांच-पांच लाख आैर घायलों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। कंटेनर के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पैदल व्यक्ति को रौंदकर दौड़ाया था कंटेनर
रात करीब 11 बजे दिल्ली की आेर से पार्सल कंटेनर मोहकमपुर क्षेत्र के एक ढाबे पर आकर रुका। थोड़ी देर बाद कंटेनर यहां से चला तो इसकी चपेट में एक साइकिल सवार आ गया। इस हादसे से घबराकर नशे में धुत चालक ने कंटेनर को करीब की 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ाना शुरू कर दिया। कंटेनर जैसे ही शॅाप्रिक्स माॅल पर पहुंचा, तो वहां से गुजर रही स्कूटी कंटेनर की चपेट में आ गर्इ। कंटेनर चालक ने इसके बाद गाड़ी की स्पीड आैर बढ़ा दी। इसके बाद दिल्ली चुंगी पर कंटेनर ने मीट से भरी एक पिकअप गाड़ी को आेवरटेक करते समय साइड मार दी। इसके कारण मीट से भरी गाड़ी पलट गर्इ। इसकी चपेट में साइड से गुजर रहे स्कूटी पर सवार दो लाेग आैर पिकअप पलटने से इसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद चालक ने कंटेनर की गति आैर बढ़ा दी। पुराना बागपत अड्डा एचएस चौक पर कंटेनर रिक्शा को रौंदते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। इस रिक्शा का चालक आैर इसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गर्इ।
हादसे के बाद पहुंचे लोगों ने हंगामा किया
हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने हंगामा किया। भाजपा नेताआें ने हादसे में मारे गए लोगों को मुआवजा देने और घायल लोगों को चिकित्सा कराने की मांग की। एडीएम सिटी एसपी सिटी ने मृतकों के लिए पांच लाख व घायलों के लिए दो लाख की घोषणा की गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हुर्इ, जबकि 11 गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि कंटेनर के क्लीनर की बाद में मौत हो गर्इ। भाजपा नेताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।
तीन की हुर्इ शिनाख्त
टीपीनगर थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी कैलाश कुमार ने बताया कि पांच में तीन मृतकों की शिनाख्त अरूण पुत्र कर्ण सिंह निवासी आंबेडकर नगर काॅलोनी शारदा रोड ब्रह्मपुरी, रणवीर पुत्र आसे निवासी शिव शक्तिनगर मलियाना टीपीनगर व नाजिर पुत्र शाहबुद्दीन निवासी पीपलीखेड़ा खरखौदा के रूप में हुई है। आरोपित कैंटर चालक नूर आलम पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी ग्राम बरका थाना भगवानपुरा जिला सिवान, बिहार निवासी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने, लापरवाही से मौत, नुकसान व कई लोगों को जख्मी करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। पुलिस ने कंटेनर के चालक को गुरुवार की शाम गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
30 Aug 2018, 9:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.