
यूपी के इस स्कूल में रात होते ही वाॅर्डन आैर दरोगा खेलते है भूत-भूतनी का ये खेल
मेरठ। होस्टल में अक्सर मां बाप अपने बच्चों को इसलिए भेजते है कि वहां उनका ज्यादा ध्यान रखा जा सकेंगा। वह ज्यादा से ज्यादा पढ़ सकेंगे। लेकिन यूपी के मेरठ में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासिय विद्यालय में एक एेसा मामला सामने आया। जहां बच्चों के लिए ध्यान रखने के लिए रखी गर्इ। वार्डन अपने एक दरोगा दोस्त के साथ रात होते ही भूत-भूतनी का खेल करती थी। इसे देखकर बच्चे डरते थे। जिसके बाद यहां पढ़ने वाली छात्राआें ने वार्डन पर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत बीएसए आैर डीएम से की है।
स्कूली छात्राआें ने लगाए ये गंभीर आरोप
आरोप है कि स्कूल की वार्डन अपने किसी साथी दरोगा साथ मिलकर रोजाना रात में छात्राओं के कमरे में भूत बनकर उन्हें डराती है। छात्राआें ने जब इसका विरोध किया। तो उन्हें मारा पीटा गया। इस घटना से स्कूली छात्राओं में दहशत बनी हुई है। वहीं छात्राओं का कहना है कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत भी की है। लेकिन मुंह खोलने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। जिसके बाद किसी तरह हिम्मत जुटाकर छात्राओं ने बीएसए और डीएम के नाम चिठ्ठियां लिख मामले से अवगत कराया और सुरक्षा की मांग की है। मंगलवार 22 मई को छात्राओं ने स्कूल में वार्डन का घेराव कर जमकर हंगामा किया। वहीं मामला उजागर होने के बाद अधिकारी हरकत में आये और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें-भाजपा नेत्री का ये पति करता था एेसा गंदा काम
बीएसए काे सौंपी की गर्इ मामले की जांच
वहीं इस मामले में जिलाधिकारी अनिल धींगड़ा ने बताया कि इस मामले की जांच बीएसए से कराई जा रही है और शुरुआती जांच में वार्डन का दोष मानते हुए उसको को हटा दिया गया है। हालांकि अभी भी बच्चों में डर व्याप्त है और उन्हें स्कूल में डर लगता है।बता दें कि खरखौदा ब्लॉक में कस्तूरबा गांधी विधालय है। जिसमें करीब 100 छात्राएं हैं। यहां होस्टल में रहने वाली बच्चियों ने द्वारा रात के समय स्कूल के एक गार्ड और वार्डन और उसके कथित साथी दारोगा को विद्यालय परिसर में बुलाने और रात में भूत का भय दिखाकर डराने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने चिट्ठी लिखकर जिलाधिकारी और बीएसए से की। जिसके बाद अधिकारियों की जांच में सामने आया कि भूत की कहानी के लिए खुद विद्यालय की वार्डन जिम्मेदार है। आरोप है कि कुछ दिन पहले तक खरखौदा थाने के एक दारोगा से वार्डन का परिचय है और रात के समय दारोगा वार्डन के पास विद्यालय में आता- जाता था। कई बार दारोगा के आने को लेकर विवाद भी हुआ।
Published on:
23 May 2018, 2:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.