1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेत्री का ये पति करता था एेसा गंदा काम

पुलिस ने खुलासा करते हुए दस लोगों को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 23 May 2018, 11:39 AM IST

ghaziabad news

भाजपा नेत्री का ये पति करता था एेसा गंदा काम

गाजियाबाद।अब तक आप ने सट्टे जैसे धंधे में कर्इ छोटे मोटे लोगों को शामिल होते देखा आैर सुना होगा। लेकिन गाजियाबाद पुलिस ने सट्टे का खेल करने में भाजपा की इस नेत्री के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी आर्इपीएल में सट्टा लगाता था। पुलिस ने इस नेत्री के पति समेत गिरोह का खुलासा कर इसमें शामिल एक भाजपा नेत्री के निगम पार्षद के पति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के पास से 16 हजार रुपये की नगदी समेत लैपटॉप और मोबाइल बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें-पाकिस्तान का पुतला जलाकर इन लोगों ने भारत सरकार से की ये मांग

पुलिस ने एेसे किया गैंग का खुलासा

गाजियाबाद की थाना सिहानी गेट पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाते हुए 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 16000 रुपए कैश सट्टे का हिसाब किताब रखने की डायरी, 7 मोबाइल एक लैपटॉप और एक तमंचा भी बरामद किया है। इन लोगों को पुलिस ने सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नंद ग्राम से गिरफ्तार किया है। यह लोग बड़े ही शातिर किस्म के सटोरी हैं। जो की जगह बदल बदल कर आर्इपीएल मैचों पर भारी लोगाें के साथ सट्टे का कारोबार कर रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त गाजियाबाद के वार्ड नंबर 32 से महिला पार्षद का पति भी है।

यह भी पढ़ें-सीएम के मंच से खड़े होकर बोली यह महिला नेता,'पाकिस्तान में दिवाली मनवानी है तो'...

सट्टा लगाने के लिए किराए पर लिया हुआ था फ्लैट

वहीं पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों ने बताया कि वह सट्ट लगाते है।इसके लिए आर्इपीएल से पहले ही उन्होंने एक फ्लैट किराए पर लिया था। जिस पर बैठकर आरोपी यह सट्टे का खेल करते थे।पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टे में लगाए जा रहे रुपये, मोबाइल व लैपटाप बरामद किए है।पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान अंकित, अनुज, राजदीप, राहुल त्यागी, धर्मेंद्र ,संजय सिंह ,विवेक ,टिशू त्यागी, विपिन त्यागी और रवि है टिशू त्यागी बीजेपी से पार्षद के पति है। गौरतलब है कि IPL मैचों में सट्टा लगाने का काम गाजियाबाद में जोर शोरों से चल रहा है एसपी सिटी आकाश तोमर का कहना है कि इस नेटवर्क का जल्द ही खुलासा किया जाएगा और अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।