
पाकिस्तान का पुतला जलाकर इन लोगों ने भारत सरकार से की ये मांग
मुजफ्फरनगर।बॉर्डर पर पाकिस्तान द्वारा किया जा रहा सीज फायर के उल्लंघन से नाराज अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने शिव चौक पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि वे भारत सरकार से मांग करते हैं। कि पाकिस्तान की करतूतों का जवाब देने का समय आ गया है।क्योंकि लातों के भूत बातों से नहीं मानते।पाकिस्तान दुनिया में आतंक फैलाने का काम कर रहा है।जिससे पूरी दुनिया त्रस्त है।पाकिस्तान की इस काली करतूत के कारण प्रतिवर्ष लाखों बेगुनाह लोग मारे जाते हैं।अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान पर आतंकवादियों का अड्डा होने का भी आरोप लगाया है।
पाकिस्तान के आंतक फैलाने से नाराज थे लोग
दरअसल मुजफ्फरनगर में थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में शिव चौक पर अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया। हिंदू महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष साक्षी वर्मा के नेतृत्व में हिंदू महासभा कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद पाकिस्तान के पुतले का दहन करते हुए उन्होंने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि पाकिस्तान की करतूतों का जवाब देने का समय आ गया है। क्योंकि लातों के भूत बातों से नहीं मानते पाकिस्तान दुनिया में आतंक फैलाने का काम कर रहा है।
पाकिस्तान की हरकत से हर साल मरते सैकड़ों लोग
हिंन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि जिससे पूरी दुनिया त्रस्त है और पाकिस्तान की काली करतूत के कारण प्रतिवर्ष लाखों बेगुनाह लोग मारे जाते हैं अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान पर आतंकवादियों का अड्डा होने का भी आरोप लगाया है हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से अनुरोध किया कि पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने के लिए सेना को आदेश दिया जाए हिंदू महासभा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं है जब पाकिस्तान का नामोनिशान दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान प्रतिदिन हमारी सीमा पर गोलीबारी करता है। जिस कारण हमारे सैनिक मारे जाते हैं ऐसे में पाकिस्तान को सबक देना जरूरी है।
Published on:
22 May 2018, 8:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.