
16 साल के लड़के से शादी करने के लिए एक बच्चे की मां ने किया ऐसा काम, जिसे जानकर हंसेंगे आप
ग्रेटर नोएडा।पश्चिम उत्तर प्रदेश के एक जिले में एेसा मामला सामने आया है।जिसे जानकर पुलिस आॅफिसर भी हैरान रह गये। दरअसल ये मामला मेरठ का है। जहां एक बच्ची की मां ने अपनी से आधी उम्र के किशोर से शादी करने की जिद पकड़ ली है।इतना ही नहीं उसने इसको लेकर थाने में जमकर हंगामा काटा।जिसके चलते यहां लोगों की भीड़ लग गर्इ।
चौराहे पर किशोर को पकड़कर की यह जिद
मेरठ जिले के हापुड़ अड्डे चौराहे पर गुरुवार को एक महिला अपनी से आधी उम्र यानी १६ साल के किशोर से शादी करने की जिद पर बैठ गर्इ। इस दौरान किशोर भी वहां मौजूद था। किशोर के मना करने पर वह हंगामा करने लगी। इस पर अासपास के लोग एकत्र हो गये। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गर्इ। मौके पर पहुंची पुलिस महिला आैर किशोर को लेकर सीधा थाने पहुंच गर्इ।
पड़ोस का रहने वाला है किशोर
यहां महिला ने बताया कि वह बुलंदशहर के स्याना की रहने वाली है।उसने बताया कि मेरी उम्र 32 साल है। महिला ने बताया कि उसकी शादी नौ साल पहले हुर्इ थी।उसका एक बेटा भी है।महिला का शादी के कुछ दिन बाद ही पति से तलाक हो गया था।जिसके बाद महिला का अपने ही पड़ोस में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर से प्रेम प्रसंग हो गया। इसका पता लगते ही महिला के परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया।जिसके बाद महिला किशोर के साथ टीपीनगर क्षेत्र के मलियाना में किराए पर रहने लगी।वहीं महिला ने आरोप लगाया कि कशोर ने उसे शादी का अश्वासन दिया था। वह पिछले एक साल से उसके साथ रह रही है।
पुलिस ने महिला को समझाया लेकिन नहीं हुआ असर
वहीं अपनी से आधी से उम्र के किशोर से शादी की जिद पकड़कर बैठी महिला को पुलिस ने बहुत समझाया। लेकिन उसने किशोर के साथ रहने आैर उसी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। वहीं किशोर ने महिला के साथ रहने की बात से इनकार करते हुए कहा कि वह तो किराए पर रहकर छोटा मोटा काम करता है। महिला उसे फंसा रही है।वहीं पुलिस अधिकारियों ने महिला आैर किशोर के परिजनों को बुलाकर बात सुलझाने आैर जांच की बात कही है।
Updated on:
20 May 2018 03:26 pm
Published on:
21 May 2018 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
