7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मेरे तो 6 सनातनी हैं…हर हिंदू के घर में 3 बच्चे तो होने ही चाहिए’, सीमा हैदर बोली- रौंगटे खड़े हो रहे थे जब…

Seema Haider Big Statement: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हर हिंदू परिवार में कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए। पढ़िए उन्होंने क्या-क्या कहा?

2 min read
Google source verification
seema haider big statement said every hindu family should have at least three children noida

सीमा हैदर का बड़ा बयान। फोटो सोर्स- Video Grab

Seema Haider Big Statement: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच हिंदू मुस्लिम के मुद्दे को लेकर लगातार चर्चाओं का बाजार गर्म है। देश में हिंदुओं की घटती आबादी और कम बच्चों को लेकर चल रही बहस के बीच अब एक नया बयान सामने आया है। इस मुद्दे पर हाल ही में कई प्रमुख लोगों ने अपनी राय रखी है। इसी कड़ी में अब सीमा हैदर ने भी जनसंख्या और परिवार के आकार को लेकर अपनी बात कही है, जो चर्चा का विषय बन गई है।

तीन बच्चों की वकालत, बढ़ती आबादी पर चिंता

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि हर हिंदू परिवार में कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए। उनका कहना है, '''मेरे तो 6 सनातनी हैं…हर हिंदू के घर में 3 बच्चे तो होनी ही चाहिए।'' सीमा हैदर ने कहा कि माता के जब भजन चल रहे थे तब उनके रौंगटे खड़े हो रहे थे।

‘हमने देश को छह सनातनी बच्चे दिए’

सीमा हैदर ने अपने परिवार का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने देश को छह “सनातनी” बच्चे दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह हर परिवार की जिम्मेदारी है कि वह समाज और धर्म के प्रति अपनी भूमिका निभाए। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

नेपाल के रास्ते भारत आई थीं सीमा हैदर

बता दें कि सीमा हैदर करीब 3 साल पहले पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई थीं। इसके बाद वह ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में रहने लगीं। यहां उन्होंने सचिन मीणा के साथ विवाह किया और अब उसी के साथ रह रही हैं।

6 बच्चों का परिवार बना चर्चा का केंद्र

सीमा हैदर पाकिस्तान से अपने 4 बच्चों के साथ भारत आई थीं। इसके बाद सचिन मीणा के साथ उनके 2 और बच्चे हुए। इस तरह उनके कुल छह बच्चे हो गए हैं। हाल ही में उनके नवजात बच्चों को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्हें लोगों से परिचित कराया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में उनके वकील एपी सिंह बच्चों को गोद में लेकर उनका परिचय कराते नजर आए। उन्होंने बच्चों को भारत और मीणा समाज से जुड़ा बताते हुए सनातन धर्म से संबंध की बात कही। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर सीमा हैदर सुर्खियों में आ गई हैं।

बयान के बाद तेज हुई बहस

सीमा हैदर के इस बयान ने जनसंख्या, धर्म और समाज से जुड़े मुद्दों पर नई बहस को जन्म दे दिया है। एक ओर कुछ लोग उनके विचारों का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कई लोग इस पर सवाल भी उठा रहे हैं।

चर्चा का केंद्र बनीं सीमा हैदर

सीमा हैदर पहले भी अपने निजी जीवन और भारत आने को लेकर सुर्खियों में रही हैं। अब जनसंख्या को लेकर दिए गए उनके इस बयान के बाद वह एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई हैं।