25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीमा हैदर के प्रेग्नेंसी पर सामने आया पहले पति का रिएक्शन, कहा- उसे मजबूर बाप की बद्दुआ लगेगी

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर पर उनके पूर्व पति ने रिएक्शन दिया है। गुलाम हैदर ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उसे एक बाप की बद्दुआ लगेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Swati Tiwari

•

Updated: 24 Dec 2024, 12:41 PM IST

सीमा हैदर ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। इसके बाद हिंदुस्तान से लेकर पाकिस्तान तक के लोगों ने इस पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया था। काफी वक्त तक खामोश रहने के बाद सीमा के पहले पति ने एक वीडियो जारी किया है। गुलाम हैदर वीडियो में गुस्से से तमतमाए हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने वह जो कर रही है, वह कोई भी शर्म वाली औरत नहीं कर सकती है। 

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो 

सीमा के पूर्व पति ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मुझे सीमा से कोई मतलब नहीं है। वह जो कर रही है, उसका अंजाम एक दिन उसके सामने आएगा। सीमा मेरे चार बच्चों को मुझसे दूर लेके चली गई है। एक बाप लगातार बच्चों को याद करता है तो उसके दिल से सीमा और सचिन के लिए बद्दुआ निकलती है। इसके अलावा हैदर गुलाम ने कहा, 'आज नहीं तो कल सीमा और सचिन जेल में जाएंगे और बच्चे वापस पाकिस्तान आएंगे। सीमा प्रेग्नेंट होने की बात कह रही है, वो पत्नी मेरी है और किसी और के बच्चे की मां बनने जा रही है। इससे ज्यादा मैं उसके बारे में अब क्या कह सकता हूं।' गुलाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि उसके बच्चे उसे वापस दिलाएं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली की युवती से रेप कर नकाबपोश हो गया गायब, हैरान कर देगा ये मामला

पाकिस्तान से भारत आई थीं सीमा हैदर 

पिछले साल सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से बाहर आई थीं। उन्हें गैरकानूनी तरीके से भारत आने पर गिरफ्तार भी किया गया था। सीमा को सचिन से ऑनलाइन प्यार हुआ था, जिसके बाद उन्होंने नेपाल में सचिन फिलहाल वह जमानत पर है। फिलहाल वह सचिन और अपने बच्चों के साथ नोएडा के रबूपुरा में रहती हैं।