1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: Seema Haider ने Chandrayan-3 की सफल लैंडिंग के लिए रखा था व्रत, बाद में मनाया जश्न

Seema Haider ने Chandrayan-3 की सफल लैंडिंग के लिए रखा था व्रत, बाद में मनाया जश्न... Pakistan से आयी Seema Haider ने भी भारत की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है. इतना ही नहीं Seema Haider ने Chandrayan 3 की कामयाबी पर अपने पति सचिन के साथ पटाखे फोड़कर जश्न मनाया

less than 1 minute read
Google source verification

नोएडा

image

Ayush Dubey

Aug 24, 2023

seema_haider_chandrayaan-3.jpg

Seema Haider ने Chandrayan-3 की सफल लैंडिंग के लिए रखा था व्रत

Chandrayaan 3 Successful landing: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने व्रत रखा था। बुधवार शाम चंद्रयान 3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग करके इतिहास रच दिया। इधर, चंद्रयान तीन ने सफल लैंडिंग की उधर सीमा हैदर खुशी से झूम उठी। उसने खुशी जाहिर करते हुए जमकर आतिशबाजी की। सीमा के वीडियो भी सामने आए हैं। जिनमें वह खुशी जाहिर करती हुई नजर आ रही है।

दरअसल, पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए व्रत रखा था। बुधवार शाम को जैसे ही चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हुई तो पूरा देश में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा में अपने पति के साथ रह रही सीमा हैदर भी खुशी से झूम उठी। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद उसने जमकर आतिशबाजी की है।

सीमा ने कहा ''पूरे देशवासियों की चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई। मेरे प्यारे भाई एपी सिंह सर जी को भी बधाई, हमारे मोदी जी का सपना पूरा हुआ, मैं बहुत खुश हूं, मैं अपना व्रत खोलने वाली हूं। मुझे अपने देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास हो गया है। मैंने मन से प्रार्थना की थी कि शाम को खुशखबरी मिले और वैसा ही हुआ।''