
Shaadi Muhurat 2022 : जुलाई में सिर्फ 4 दिन बजेगी शहनाई, फिर 4 महीने तक शादियों पर लग जाएगा ब्रेक।
Shaadi Muhurat 2022 : पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत देशभर में 8 जुलाई से शादियों पर ब्रेक लग जाएगा। इसके चार महीने बाद 21 नवंबर से शादियों के शुभ मुहूर्त की शुरुआत होगी। 9 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। ग्रेटर नोएडा के पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक विष्णु भगवान योगनिद्रा में चले जाएंगे। इसलिए हिंदू धर्म में इन चार महीने कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है। इसके बाद देवोत्थान एकादशी पर शुभ मुहूर्त की शुरुआत होती है। ऐसे में अगर आप शादी समेत अन्य कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो 9 जुलाई तक कर लें। इसके बाद आपको नवंबर माह का इंतजार करना होगा।
पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि हिंदू पंचांग में इस वर्ष 17 अप्रैल से शुभ विवाह के मुहूर्त की शुरुआत हुई थी। अप्रैल में शादियों के 9 शुभ मूहुर्त थे तो मई में 16 विवाह के शुभ मूहुर्त थे। इसी तरह जून में 8 शुभ विवाह के मुहूर्त थे, जो 21 जून तक खत्म हो चुके हैं। अब जुलाई में शादियों के 4 शुभ विवाह हैं, जो 3 से 8 जुलाई के बीच पड़ रहे हैं। इस दौरान शादी के साथ ही हिंदू धर्म में अन्य शुभ कार्य भी किए जा सकते हैं। इसके बाद अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में कोई विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं है।
फिर 21 नवंबर से शादियों के शुभ मुहूर्त की शुरुआत
पंडित चंद्रशेखर शर्मा कहते हैं कि इसके बाद 21 नवंबर से शादियों के शुभ मुहूर्त की शुरुआत होगी। फिर दिसंबर में 5 शुभ मुहूर्त होंगे। इसलिए शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए अपने कारज करें। उन्होंने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, 9 जुलाई तक पंचांग के हिसाब से शादी समारोह या अन्य शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
जुलाई में शादी के शुभ मुहूर्त
3 जुलाई
5 जुलाई
6 जुलाई
8 जुलाई
नवंबर में शादी के शुभ मुहूर्त
21 नवंबर
24 नवंबर
25 नवंबर
27 नवंबर
दिसंबर में शादी के शुभ मुहूर्त
2 दिसंबर
7 दिसंबर
8 दिसंबर
9 दिसंबर
14 दिसंबर
Published on:
25 Jun 2022 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
