
Shrikant Tyagi wife told the threat to MP Mahesh Sharma in noida
नोएडा की ओमेक्स सोसाइटी में महिला से गाल-गलौज के बाद सुर्खियों में आए श्रीकांत त्यागी को फिलहाल इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। जिसके चलते अभी फिलहाल वह जेल में ही रहेंगे। इस बीच श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए सांसद डॉ. महेश शर्मा पर कई आरोप लगाए हैं। साथ ही उनसे अपने परिवार को खतरा बताया है। अनु त्यागी का ये वीडियो शनिवार की देर शाम को वायरल हुआ। वीडियो में वह समाज से एकजुट रहने की अपील करते हुए कह रही हैं कि उन्हें बांटने की साजिश की जा रही है लेकिन वे आपस में न बटें।
प्रताड़ित किए जाने का लगाया आरोप
वीडियो में अनु त्यागी ने आगे बात करते हुए कहा कि विनय त्यागी और उनके पति के बीच किस बात को लेकर झगड़ा है, वह फिलहाल नहीं जानती हैं। लेकिन विनय से उन्हें कोई खतरा नहीं है। वह उनके भाई हैं। श्रीकांत के जेल से बाहर आने के बाद उनका प्रयास रहेगा कि वह दोनों के मध्य चल रहे विवाद को समाप्त करा सकें। अनु त्यागी ने यह भी कहा कि पिछले डेढ़ महीने से मुझे, मेरे पति और मेरे परिवार को किस तरह प्रताड़ित किया जा रहा है। हमारे खिलाफ साजिश रची जा रही है।
महिलाओं के 25 फोटो वायरल
गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी प्रकरण में श्रीकांत और उनकी पत्नी अनु के समर्थकों की अनबन सोशल मीडिया तक बढ़ गई है। पिंटू त्यागी के नाम से बने एक सोशल मीडिया एकाउंट से पार्टी करती महिलाओं के 25 फोटो वायरल किए गए। जिसमें दावा किया गया है कि ये वहीं महिलाएं हैं, जो श्रीकांत और उनकी पत्नी से ईर्ष्या रखते थे। उन्होंने ही श्रीकांत की पत्नी को आरडब्ल्यूए के चुनाव में खड़ा नहीं होने दिया था। इन फोटो में दिख रही महिलाओं को लेकर अनेक सवाल उठाते हुए टिप्पणियां भी की गई हैं।
विनय त्यागी की तरफ से कही गई ये बात
वहीं दूसरी तरफ त्यागी प्रकरण को लेकर विनय त्यागी भी खुलकर मैदान में हैं। विनय त्यागी और उसके साथियों ने श्रीकांत की जान का खतरा बताते हुए कोर्ट में अर्जी दी थी। अब इस मामले में विनय ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट डाली है, जिसमें उन्होंने कहा है कि समाज के कुछ लोगों के तिरस्कार से वह निराश हैं, यह लोग नोएडा गए थे लेकिन उन्हें अनु त्यागी ने शपथपत्र देने से इनकार कर दिया।
Updated on:
25 Sept 2022 12:34 pm
Published on:
25 Sept 2022 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
