
नोएडा. आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देशभर में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नोएडा के सेक्टर-62 स्थित पार्क एसेंट होटल में जिला उद्योग केंद्र एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग की ओर से एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि 2017 में जब सरकार ने सत्ता संभाली तब प्रदेश में 80 हजार करोड़ रुपये का निर्यात था। प्रदेश सरकार को निर्यात सेक्टर 4.5 फीसद ड्राप मिला, लेकिन अब एक लाख 21 हजार करोड़ का निर्यात प्रदेश से हो रहा है।
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कोरोना काल में 2020-2021 में निर्यात में 5.52 फीसद का जंप देखने को मिला है। सरकार ने 2026-27 तक तीन लाख करोड़ निर्यात को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि एक समय जब इज ऑफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश पांचवें छठे नंबर पर था, लेकिन देश की जीडीपी में 14 नंबर पर प्रदेश की भागीदारी थी। आज देश की जीडीपी में दूसरे नंबर तक प्रदेश भागीदारी निभाने लगा है।
सिद्धार्थ नाथ ने ओवैसी और प्रियंका गांधी पर भी बात की। उन्होंने बताया कि ओवैसी टोपी और तिलक में फर्क करते हैं, वो दरार डालने का काम करते हैं। उत्तर प्रदेश में ओवैसी को कुछ हासिल नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी भी लगातार प्रदेश के दौरे कर रही हैं, लेकिन पूरे कांग्रेस की तरह उन्हें भी कुछ नहीं मिलने वाला।
Published on:
26 Sept 2021 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
