6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video में देखें, जीत का जश्न मनाने के दौरान नेताओं के बीच कैसे चले लात घूसे

हार से भाजपा में सन्नाटा और जोश में आए सपाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 15 Mar 2018, 12:52 PM IST

SP leader

नोएडा. त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जीत का असर यूपी के उपचुनाव पर नहीं दिखा। गोरखपुर और फूलपुर जैसी वीवीआईपी लोकसभा सीट पर उपचुनाव पर बीजेपी की बड़ी हार हुई है। वहीं, इन दोनों संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी के कब्जे के बाद समाजवादी में खुशी की लहर दौड़ गई है। लेकिन जीत के जोश में कुछ नेताओं ने होश खो दिया और आपस में ही भिर गए। दरअसल, जश्न मनाने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे तो फोटो खिंचाने के लिए मारपीट हो गई । इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेरठ में किस तरीके से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान इन नेताओं ने एक दूसरे के कपड़े तक पर डाले। लड़ाई के दौरान लात-घूसे इस कदर चले कि पार्टी कार्यकर्ता लहूलुहान हो गए। इससे पहले जीत का जश्न मनाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को फूल माला पहनाने के साथ ही लड्डू खिलाए और डांस भी किया। लेकिन जैसे ही फोटो सेशन का वक्त आया तो तस्वीर खिंचवाने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हो गई।

VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें

वहीं समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर रहे शाहिद मंजूर ने इसे गठबंधन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष जब एकजुट होता है तो इस तरीके के नतीजे सामने आते हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि जनता से जो वादे किए गए थे, वह भाजपा ने पूरे नहीं किए । इसी कारण शिकस्त का मुंह देखना पड़ा ।

यह भी पढ़ेंः गाय को करें राष्ट्रीय पशु घोषित, इससे गाय और इंसान दोनों की होगी सुरक्षा: मौलाना अरशद मदनी
गौरतलब है कि इलाहाबाद की फूलपुर संसदीय सीट पर भाजपा के कौशलेन्द्र सिंह समाजवादी पार्टी के नागेन्द्र सिंह पटेल से 59 हजार 613 वोटों से हार गए। इसी तरह गोरखपुर सीट पर भी बीजेपी के उपेन्द्र दत्त शुक्ल को भाजपा के प्रवीण निषाद ने 21 हजार 961 वोटों से हरा दिया। गोरखपुर और फूलपुर की सीट मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई। दोनों सीटों पर 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने करीब तीन लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ेंः सभी भारतीय को राम की औलाद बताने वालों की इस मौलाना ने बोलती कर दी बंद, देखें वीडियो

गोरखपुर में 25 राउंड की गिनती में समाजवादी पार्टी के प्रवीण निषाद को चार लाख 56 हजार 937 वोट मिले, जबकि भाजपा के उपेन्द्र दत्त शुक्ल चार लाख 34 हजार 476 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस की प्रत्याशी डॉ. सुरहिता करीम को जमानत भी नहींं बचा पायीं। इसी तरह फूलपुर में सपा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह पटेल तीन लाख 42 हजार 922 वोट पाकर जीते, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी को कौशलेन्द्र सिंह पटेल को दो लाख 83 हजार 462 वोट मिले। बाहुबली अतीक ने 48 हजार 94, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट मनीष मिश्रा 19 हजार 353 वोट पाकर जमानत भी नहीं बचा पाए।